Paragliding is Amazing, isn't it ? pic.twitter.com/Y6pKUx35sa
— Dr. M V Rao, IAS (@mvraoforindia) January 15, 2022
पैराग्लाइडिंग के लिए लड़की उड़ तो गई लेकिन फिर यह हाल हुआ!
By Loktej
On
हवा में पहुँच कर डर गई लड़की, गाइड को बोली मुझे उतारो नीचे।
आपने पिछले साल पहाड़ों पर से पैराग्लाइडिंग करने गए एक युवक का वीडियो देखा होगा जिसमें वो अपने गाइड को तरह तरह के प्रलोभन देने की बात करता है और वो व्यक्ति अपने गाइड से उसे नीचे उतारने की प्रार्थना करता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था। इसमें ये आदमी खुद को गाली देते हुए अपने इस फैसले पर अफसोस जताता नजर आता है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस बार एक लड़की को लगभग उसी तरह व्यवहार करते देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि बहुत से लोग पहाड़ों पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना जाते हैं लेकिन इस काम को करना हर किसी के बस की बात नहीं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैराग्लाइडिंग करते हुए लड़की डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लग गई।
हवा में पहुंचने के बाद लड़की डरते हुए गाइड से उसे नीचे उतारने को कहने लगी। लड़की गाइड से कहती है, मुझे नीचे उतारो, डर लग रहा है। गाइड उसे समझाने की कोशिश करता है कि मैडम कुछ नहीं होगा, बिल्कुल भी परेशान न हो लेकिन लड़की फिर भी नहीं मानती। इस पर लड़की गाइड से कहती है कि भैया कुछ दिखाई नहीं दे रहा, मेरी आंखें नहीं खुल रहीं। मुझे नीचे उतारो। गाइड लड़की को काफी समझाता है लेकिन वह फिर भी चिल्लाती रही। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है।