कोरोना ड्यूटी में व्यस्त 108 एम्बुलेंस नहीं आने पर छकड़े में ले जाया गया शव!

कोरोना ड्यूटी में व्यस्त 108 एम्बुलेंस नहीं आने पर छकड़े में ले जाया गया शव!

गाय का चारा लेने गई महिला की सड़क के किनरे मिली लाश, मौत का कारण बना रहस्य

राज्य में कोरोना के कारण स्थिति काफी खराब है। महामारी के इस दौर में कई बार ऐसे किस्से सामने आते है, जिसे सुनकर लोगों की आंखे नम हो जाए। कही श्मशान में लाश जलाने के लिए वेटिंग लिस्ट है, तो कही सीडी पर इलाज लेने के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ा है। एक ऐसी ही घटना सामने आई राजकोट से जहां एक महिला जिसकी लाश लोगों को सड़क के किनारे मिल आई थी, उसकी लाश ले जाने के लिए छकड़े की मदद लेनी पड़ी, क्योंकि 108 एम्बुलेंस कोरोना की ड्यूटी में व्यस्त थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राजकोट की माधापर चोकड़ी के पास एक महिला का मृतदेह मिल आया था। महिला की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही वाहन दौड़ आई थी। इसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्ट्मॉर्टेम के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया। पर सभी एम्बुलेंस कोरोना में व्यस्त होने के कारण लाश को छकड़े में ले जाना पड़ा। मृतक महिला की पहचान जसुबेन भीमाभाई के तौर पर हुई थी। जैसे ही परिवार के सदस्यों को इस बारे में जानकारी मिली सभी वहाँ दौड़े चले आए। 
परिवार के सदस्यों ने बताया की जसुबेन कल दोपहर को गायों के लिए घास लेने गए थे। हालांकि देर तक वापिस ना आने पर परिवार ने उनकी खोज शुरू की थी। इसी दौरान माधापर चोकड़ी के पास एक महिला की लाश मिली थी। जहां जसुबेन के एक परिचित भी थे। जिन्होंने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी थी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही ASI पी एन परमार और गोपालभाई की टीम ने जांच शुरू की थी और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।