जन्म से एक साथ पले भाइयों को 12वीं के परिणाम ने किया अलग

जन्म से एक साथ पले भाइयों को 12वीं के परिणाम ने किया अलग

अहमदाबाद के नारणपूरा इलाके में रहने वाले दोनों भाइयों को है अलग-अलग कॉलेज में जाने का गम

गुजरात में आज 12वीं कक्षा का साइन्स का परिणाम आ चुका है। वैसे तो परिणाम के बाद कई लोग अपने नंबर के कारण खुश या तो दुखी होते है। हालांकि अहमदाबाद की एक स्कूल में पढ़ रहे दो भाइयों के लिए यह उनके अलग होने का कारण बन गया है। अहमदाबाद की एक स्कूल में पढ़ रहे लव और कुश जब परिणाम लेने पहुंचे तो दोनों में से एक के चेहरे पर खुशी और दूसरे के चेहरे पर निराशा देखने मिली थी। 12वीं के परिणाम में लव को ए1 और कुश को बी1 ग्रेड मिला था, जिसके चलते अब दोनों को अलग-अलग पढ़ना पढ़ेगा। 
अहमदाबाद के नारणपूरा के विजयनगर स्कूल में पढ़ाई कर रहे जुड़वा भाई लव और कुश बचपन से ही पढ़ाई कर रहे है। 12वीं तक दोनों ने एक साथ पढ़ाई की, पर अब दोनों को अलग-अलग कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ेगा। क्योंकि मास प्रमोशन के कारण को लव को ए1 ग्रेड और कुश को बी1 ग्रेड मिला था। स्थानीय वर्तमान पत्र दिव्यभास्कर के साथ हुई बातचीत के अनुसार, दोनों ने 12वीं के लिए काफी मेहनत की थी। यदि परीक्षा आयोजित होती तो शायद कुश का परिणाम और भी अच्छा आता। पर महामारी के कारण हुये मास प्रमोशन के कारण परिणाम उसकी अपेक्षा के अनुसार नहीं आया था। लव ने बताया कि कुश को 11वीं कक्षा में कुछ कम मार्क्स आए थे, क्योंकि इस बार 12वीं कक्षा में 11वीं क्लास के मार्क्स के अनुसार ही रिजल्ट बनाया गया है। 
कुश ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की काफी तैयारी की थी। पर सरकार ने कोरोना के कारण मास प्रमोशन दिया, यदि परीक्षा आयोजित होती तो उनका परिणाम और भी अच्छा होता। दोनों भाइयों को इंजीनियरिंग की इच्छा है, पर कुश के मार्क्स अच्छे है इसलिए उसे आसानी से अच्छी कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। जिसके कारण अब हम दोनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ने जाएगे। 
Tags: Ahmedabad