टाटा ने लिया इंटरनेट की दुनिया में आने का फैसला, इन कंपनियों की बढ़ सकती है चुनौती

टाटा ने लिया इंटरनेट की दुनिया में आने का फैसला, इन कंपनियों की बढ़ सकती है चुनौती

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में प्रवेश के लिये कसी कउम, रिलायंस जियो और स्टारलिंक को मिलेगी कड़ी टक्कर

टाटा समूह सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की दुनिया में अपनी जगह बनाने का सपाना संजो रही है। जैसे-जैसे डेटा का उपयोग बढ़ा है, नई कंपनियां भी इस बाजार में प्रवेश कर रही हैं। जहां एलन मस्क के स्टारलिंक ने बाजार में प्रवेश की घोषणा की है, वहीं अब टाटा ग्रुप भी बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। टाटा समूह के इस कदम से न सिर्फ स्टारलिंक बल्कि मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को भी बड़ी चुनौती मिल सकती है।
टाटा ने हाल ही में सेमीकंडक्टर के निर्माण की घोषणा की थी। इस सेमीकंडक्टर का उपयोग मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बनाने और उपयोग करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कंपनी 5G लॉन्च करने पर भी काम कर रही है। ऐसी अटकलें हैं कि टाटा समूह जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर आधारित ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर सकता है। संभवत: इसके लिए टाटा समूह ने टेलीसैट से गठजोड़ किया है, ऐसी चर्चाएं हैं। ये सेवा 2024 तक उपलब्ध हो सकती है।
फिलहाल बाजार में JIOFIBER की धूम है। यूजर्स इसकी स्पीड और सर्विस से काफी खुश हैं। एलन मस्क की स्टारलिंक सेवा की भी हाल ही में घोषणा की गई है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। ऐसे में टाटा समूह भी इस बाजार में अपना अधिकार जमाने उतरे जो इससे एलन मस्क और जियो दोनों के लिए कड़ी टक्कर की स्थिति पैदा हो सकती है। अनुमान है कि स्टारलिंक 2022 तक 150 एमबीपीएस तक की गति प्रदान करने में सक्षम होगा। इन मुद्दों के आधार पर कहा जा सकता है कि टाटा समूह की इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद यूजर्स को कई लाभकारी प्लान मिल सकते हैं।