शिकार में हिस्सा लेना शेर को पड़ा महंगा, शेरनियों के हमले में प्राइवेट पार्ट कट गया

शिकार में हिस्सा लेना शेर को पड़ा महंगा, शेरनियों के हमले में प्राइवेट पार्ट कट गया

जंगल का राजा शेर वैसे तो सबसे ताकतवर माना जाता है। हालांकि शेर की भी सारी ताकत शेरनी के आगे नहीं दिखाई देती। जंगल के सारे जानवरों को मात्र अपनी दहाड़ से डरा देता है। पर शेरनी को आगे उसकी एक नही चलती। ऐसी ही एक घटना आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें शेरनियों द्वारा किए शिकार का मजा किरकिरा करने आए शेर को शेरनियों ने काफी अच्छा सबक सिखाया था।
शिकार करने के बाद जब शेरनियां अपने शिकार का मजा ले रही थी, तभी शेर बीच में उनके रंग में भंग डालने आए पहुंचा। बस फिर क्या था! जैसे ही शेर शिकार के पास पहुंचा शेरनियों ने उस पर हमला कर दिया। 
चारों तरफ से घिर गए शेर पर काफी गहरा हमला हो रहा था। हमले में शेर का प्राइवेट अंग भी जख्मी हो गया। जैसे - तैसे उसने अपनी जान छुड़वाई तो सही, पर उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। सभी शेरानियों ने मिलकर एक भैंसे का शिकार किया था और वह अपनी संतानों को उसमें से हिस्सा देना चाहती थी। पर इतने में शेर वहां आ पहुंचा और अपना हिस्सा लेने की कोशिश करने लगा। जिस पर शेरनियों ने शेर पर ही हमला कर दिया। 
यह सारी घटना केन्या के मसाई मारा इलाके की है। जहां शेर के ऊपर ऐसा हमला हुआ था। हमले में मंडेवो नाम के इस शेर की हालत काफी नाजुक हो गई थी। डॉक्टरों के पास उसके अंडकोष को हटाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। सारी घटना फोटोग्राफर सोवर्बी के कैमरा में कैद हो गई थी। यदि उनकी टीम ने यह नहीं देखा होता तो संभव है की शेर की जान बचाई भी नही जा सकती।
Tags: Feature