सूरत : जेठानी से परेशान होकर महिला पहुंची आत्महत्या करने, पुलिस ने इस तरह बचाया

बच्चों के रिजल्ट को लेकर महिला की जेठानी से हुई थी बहस, हॉपपुल पर रांदेर पुलिस ने रोका

आए दिन ससुराल वालों द्वारा दहेज या अन्य किसी कारणों से महिलाओं पर होने वाली अत्याचार की खबरे आए दिन सामने आती रहती है। पर सूरत के पर्वतपाटिया इलाके से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक परिणीता ने अपनी जेठानी के साथ हुई कहासुनी के चलते अपने दोनों बालकों को लेकर तापी नदी में आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ी थी। हालांकि इसके पहले परिणीता के पति को इस बारे में जानकारी मिल गई, जिसके कारण उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी थी। पति द्वारा कुछ अनहोनी होने के पहले ही जानकारी मिल जाने के कारण पुलिस ने समय पर पहुँच कर महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पर्वतपाटिया रहने वाली महिला को उसकी जेठानी काफी परेशान करती थी और उस दिन भी बच्चों के रिजल्ट को लेकर उसकी जेठानी से काफी कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते जेठानी से परेशान होकर वह आत्महत्या करने निकल गई थी। हालांकि महिला कुछ गलत करे उसके पहले ही महिला के पति ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी थी। जिसके चलते कंट्रोल रूम द्वारा तुरंत ही आसपास के सभी पुलिस स्टेशन को महिला को ढूँढने की सूचना दी। कुछ ही समय में कंट्रोलरूम को फोन आया कि हॉपपुल पर एक महिला अपने दो संतानों के साथ शंकास्पद दिखाई दे रही है। जिसके चलते रांदेर पुलिस की पीसीआर वैन मात्र चार मिनट में वहाँ पहुंची थी। 
पुलिस ने तुरंत ही महिला उयर उसके दोनों संतानों को आत्महत्या करने से रोका और महिला को रांदेर पुलिस स्टेशन ले गए। जहां महिला के पति को भी बुलाया गया। इसके बाद महिला पुलिस द्वारा परिणीता का काउंसेलिंग किया गया और भविष्य में कोई भी तकलीफ हो तो उसे पुलिस का संपर्क करने का दिलासा देकर उसे उसके पति के साथ फिर से घर भेज दिया गया। 
Tags: Suicide