सूरत : दीपावली की सफाई क्या शुरु हुई नगर में दैनिक कचरे की निकासी 2,68,000 किलो बढ़ गई!

सूरत : दीपावली की सफाई क्या शुरु हुई नगर में दैनिक कचरे की निकासी 2,68,000 किलो बढ़ गई!

घर घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के फेरे भी बढ़े

दिवाली के पर्व में अब गिनती के दिन बचे हुए है। लोगों ने दिवाली को देखते हुए खरीदारी और साफ-सफाई शुरू कर दी है। ऐसे में सूरत में दिवाली से पहले सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। हर दिन लोग अपने घरों से भारी मात्रा में कूड़ा बाहर निकाल रहे हैं। इन दिनों शहर में दैनिक कचरे की मात्रा में 268 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।

अक्टूबर के पहले दिन 2912 मीट्रिक टन कचरा छोड़ा गया


आपको बता दें कि शहर में प्रतिदिन औसतन 250 मीट्रिक टन ठोस कचरा एकत्र किया जाता है। दिवाली उत्सव के दौरान, नगर पालिका ने घर-घर कचरा संग्रहण पर अधिक जोर दिया है। और कचरे को डंपिंग साइट तक त्वरित पहुंच के लिए योजना बनाई। इस ऑपरेशन के तहत 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रोजाना 2912 मीट्रिक टन कचरा छोड़ा गया। जो सितंबर की तुलना में प्रतिदिन 112 टन अधिक है।

सितंबर महीने की तुलना में निकला इतना अधिक कचरा 


आंकड़ों के अनुसार 11 से 18 अक्टूबर के बीच रोजाना औसतन 2768 मीट्रिक टन ठोस कचरे का निस्तारण किया गया है, जो सितंबर महीने की तुलना में 268 टन अधिक है। कूड़ा-करकट की मात्रा बढ़ने से नगर पालिका का कचरा ट्रक दिन में दो चक्कर लगाता था। अब इसकी जगह तीन से चार राउंड किए जा रहे हैं।
Tags: Surat