सूरत : भागल से राज मार्ग तक की महत्वपूर्ण गणेश यात्रा का स्वागत किया गया

सूरत : भागल से राज मार्ग तक की महत्वपूर्ण गणेश यात्रा का स्वागत किया गया

राज्य सरकार के मंत्री, महापौर, पुलिस आयुक्त, साधु संतो और राजनेताओं ने बाप्पा की पूजा करके भव्य विसर्जन यात्रा का स्वागत किया

सूरत  शहर के गणेश विसर्जन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण विसर्जन  शहर के भागल- राजमार्ग वाले रास्ते से होकर जाती है। पुराने शहर के भागल इलाके में गणेशजी की बडी प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है इस लिए इस क्षेत्र की विसर्जन यात्रा भी बहुत ही महत्वपुर्ण और संवेदनशिल होती है। पुराने शहर के गलीओं में से गुजरनेवाली विसर्जनयात्रा हर साल सांप्रदायिक उत्साह के माहौल में आयोजित की जाती है। शहर की इस महत्वपूर्ण यात्रा पर सूरतवासी भी पुरे तन मन और भक्तीभाव से श्रीजी की पूजा कर विदा करते हैं।

सूरत के राजमार्ग पर पुलिस का कड़ा इंतज़ाम 


सूरत में भागल चार रास्ते पर विशाल गणेश प्रतिमा के अनावरण के दौरान राज्य सरकार के मंत्री, महापौर, पुलिस आयुक्त, साधु संतो, तथा शांति समिति के अग्रणी और राजनेताओं ने विसर्जन यात्रा में आनेवाले पहले प्रतिमाओं की पूजा की। राजनेताओं ने लोगों से सूर्यास्त से पहले विसर्जन यात्रा पूरी करने की अपील की। सूरत के राजमार्ग पर पुलिस का कड़ा इंतज़ाम किया गया था, जहां श्रीजी का विसर्जन महत्वपूर्ण था।
चूंकि इस वर्ष शहर में गणेश प्रतिमा की ऊंचाई पर कोई प्रतिबंध नहीं था, इसलिए गणेश भक्तों ने एक से एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की। इस प्रतिमा की विसर्जन यात्रा बेमिसाल थी। गणेश भक्तों की यात्रा में कुछ लोग ढोल नगर के साथ बैंड भी लेकर आए। गणेश भक्तों ने विसर्जन यात्रा नाच गान के साथ पुरी की। 
Tags: