सूरत : कैटरिंग के कारोबारी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

दो राउंड फायरिंग हुई, दो लोग घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने १५ लोगों को हिरासत में लिया

सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में कैटरिंग केक व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के चलते दो ग्रुप में शुक्रवार को दो राउंड फायरिंग और मारामारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले शख्स सहित दोनों ग्रुप के 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गोलीबारी में बुरी तरह से घायल 2 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा देवेंद्र नगर में रहने वाले निखिल राघवेंद्र भदोरिया और उनके 10 कारीगरों पर सोसायटी के बाहर गुरुवार की रात 12:15 बजे बमरोली रोड पर तृप्ति नगर में रहने वाले सत्येंद्र रघुराज सिंह रामावत ने हमला कर दिया। रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले चलेठा, तवा तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान सत्येंद्र के साथ आए उनके नौकर ने तमंचे से फायरिंग कर निखिल के नौकर को कमर में गोली मार दी। उन्हें बचाते समय निखिल के भाई शांतनु के सिर में चोट लग गई थी जिससे कि वह गंभीर हो गया। दोनों पक्षों की ओर से घायलों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। 

उच्च पुलिस अधिकारी पहुंचे घटना स्थल

घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी जय पंड्या और इंस्पेक्टर ए पी चौधरी सहित काफिला घटना स्थल पर पहुंच गया और मामले में शामिल सत्येंद्र रामावत और फायरिंग करने वाले नीरज सहित दोनों ग्रुप के 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। कैटरिंग के धंधे से जुड़े निखिल राघवेंद्र भदोरिया और सत्येंद्र रघुराज सिंह रामावत दोनों नवसारी में सूखा भाई के यहां काम करते थे और बाद में अपना अलग व्यापार शुरू कर दिया। सत्येंद्र ने 1 साल पहले राजेश और निहाल के यहां कैटरिंग का काम किया था। इसके 80,000 रुपये उसे लेने थे। लेकिन वह नहीं दे रहा था। राजेश ने निखिल से काम करवाना शुरू कर दिया। सत्येंद्र ने निखिल को कहा कि जब तक मेरे पैसे नहीं मिले तब तक इनसे काम मत लेना लेकिन निखिल ने उनकी बात नहीं मानी और काम चालू रखा। जिससे उनके बीच दुश्मनी थी।

गोली चलाने वाला खुद ही पहुंचा सिविल

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स नीरज आगरा से आया था। घटनास्थल पर पुलिस को लगा कि एक ही आदमी घायल है। इसलिए एक ही राउंड गोली बार हुई है लेकिन इस दौरान नीरज भी हॉस्पिटल में उपचार के लिए पहुंच गया और फायरिंग के दौरान उसे भी चोट लगी है। ऐसा बताया तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नीरज ने दूसरी बार भी गोली चलाई थी लेकिन गोली बंदूक में फंस गई थी और उसके जर्क से नीरज को चोट लगी थी नीरज का बैकग्राउंड क्रिमिनल होने की जानकारी सामने आ रही है।

Tags: