सूरत : भाजपा की दो महिला कार्यकर्ता ऐसी भिड़ीं कि वीडियो वायरल हो गया!

सूरत : भाजपा की दो महिला कार्यकर्ता ऐसी भिड़ीं कि वीडियो वायरल हो गया!

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भिड़ी दोनों महिला कार्यकर्ता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

भारत में विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा एक-दूसरे के प्रति आक्षेप लगाना आम बात है। चुनावों के पहले या डिबेट शो में हम विरोधी पक्ष के नेताओं को एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करते हुये देखते रहते हैं। हालांकि आजकल सोशल मीडिया में एक ही पक्ष के दो नेताओं का तू-तू, मैं-मैं करता हुआ वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दोनों महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता है, जिसमें से एक तो फिलहाल नगरसेवक भी है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सूरत महानगर पालिका के वार्ड नंबर 15 में आई वर्षा सोसाइटी के पास भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा और नगर सेवक द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानिक वोर्ड की पूर्व नगरसेवक मंजुला दुधात और वर्तमान नगरसेवक रूपा पंड्या के बीच बहस शुरू हो गई थी। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ही किसी कारणों से दोनों एक दूसरे के सामने आ गए और काफी जोर से बहस होने लगी।
सूत्रों के अनुसार, पूर्व नगरसेवक मंजुला ने वर्तमान नगरसेवक रूपा पंड्या के साथ काफी खराब बर्तन किया और सबके सामने उनको भला बुरा कहा। जिसके चलते रूपा पंड्या ने भी अपना आपा खो दिया। जिसके बाद वोर्ड के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सामने ही रूपा पंड्या ने पूर्व नगरसेवक को सुनाना शुरू कर दिया। वर्तमान नगरसेवक ने उनके ऊपर पैसे लेकर भी लोगों के काम नहीं करने का आखेस्प भी किया। पूरा वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया कर क्लिप के वायरल होते ही भाजपा के बीच ही आपसी मतभेद होने की चर्चा ने काफी जोर पकड़ा है।
Tags: Gujarat