सूरत : शादी के दबाव के कारण घर से भागी किशोरी के साथ तीन लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चंद घंटों में पुलिस ने हिरासत में लिया

सूरत : शादी के दबाव के कारण घर से भागी किशोरी के साथ तीन लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, चंद घंटों में पुलिस ने हिरासत में लिया

मदद करने वाले शख्स और उसके दोस्तों ने मिलकर उठाया मजबूर किशोरी का फायदा

पिछले कई समय से राज्य में दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे है। इसी बीच सूरत से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सूरत में चिखली से भागी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए होने की घटना सामने आई है। किशोरी पर आवास के बंध मकान में गैंग रेप की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने कुछ ही समय में तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है। 
विस्तुत जानकारी के अनुसार, मात्र 9वीं क्लास तक की पढ़ाई करने वाली किशोरी शादी के दबाव में घर से भाग आई थी। इसके चलते किशोरी की मान ने उससे सारे रिश्ते तोड़ डाले थे। घटना के बारे में पीएसआई के बी देसाई ने डेढ़ साल पहले मात्र 15 साल की उम्र में किशोरी अपना घर छोड़कर भाग आई थी। शादी के चलते उनके माता और मौसा तथा मौसी ने किशोरी घर छोड़ कर सूरजसिंह नाम के युवक के साथ भाग आई थी। हालांकि उसके बाद दोनों अलग-अलग जगह पर रहते थे। हालांकि मदद करने वाले सूरजसिंह की दानत किशोरी को देखकर बिगड़ गई थी और उसने कई बार किशोरी को अपनी वासना का भोग बनाया था। 
इसी दौरान सूरजसिंह का संपर्क दो अन्य लोगों के साथ हुई थी। दोनों की नजर भी इस युवती पर बिगड़ी थी। इसके चलते दोनों उसे नजदीक के एसएमसी आवास के एक बंद मकान में ले गए थे। जहां दोनों ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए थे। जब किशोरी ने उसका विरोध किया तो सूरज ने उसकी काफी पिटाई की थी। इसके चलते वह वहाँ से भी घर छोड़कर भाग आई थी। 
दुष्कर्म के बाद किशोरी जब भटक रही थी, तभी फर्नीचर की दुकान के मालिक संजय को मिली थी। संजयभाई ने उसे अपनी दुकान में काम पर रख लिया था। हालांकि जब उन्हें सच्चाई मालूम हुई तो उन्होंने किशोरी द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। संजयभाई की मदद से किशोरी ने शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने रातोरात तीनों को हिरासत में ले लिया था।