सूरत : कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत! मृत घोषित

सूरत : कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत! मृत घोषित

अचानक पेट दर्द और दस्त-उल्टी के बाद युवक को सिविल में ले जाया गया था

सूरत के लिंबायत नीलगिरी इलाके में युवक की कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद संदिग्ध मौत से सनसनी मच गई है। लिंबायत में युवक को दो दिन पहले कोविड-19 का टीका लगाया गया था। इसके बाद अचानक युवक को पेट दर्द और दस्त उल्टियां शुरू हो गई। उसे सिविल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
न्यू सिविल से मिली जानकारी के अनुसार लिंबायत में नीलगिरी सर्कल के पास श्रीनाथ सोसाइटी में रहने वाले और एम्ब्रोइडरी कारखाने में काम करने वाले 30 वर्षीय हेमंत सतीश पाटिल ने दो दिन पहले कोरोना की वैक्सीन ली थी। फिर उसके हाथ और शरीर में दर्द होने लगा। हालांकि कल रात उन्हें पेट में तेज दर्द होने लगा, इसलिए सुबह उन्हें इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस में नए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे काफी बवाल हुआ।
न्यू सिविल में हेमंत का पोस्टमॉर्टम करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि दिल का दौरा पडऩे से उनकी मृत्यु होने की संभावना है। लेकिन उनकी मौत की असली वजह उनसे लिए गए विभिन्न सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हेमंत मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले थे। उन्हें एक भाई और दो बहन हैं।
Tags: