सूरत : कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी के आश्वासन के बाद एसटी कर्मियों का हड़ताल स्थगित

सूरत : कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी के आश्वासन के बाद एसटी कर्मियों का हड़ताल स्थगित

एसटी कार्यकर्ता वेतन सहित की मांग को लेकर मध्यरात्रि से हड़ताल के मूड में थे

गुजरात राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी सातवें वेतन आयोग समेत 20 मुद्दों को लेकर पूरे गुजरात में आंदोलन कर रहे हैं। जिसके भाग के रूप बुधवार को सूरत के एसटी डिपो में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी की और हड़ताल के भी संकेत दिये थे। 
गुजरात भर में सभी एसटी कार्यकर्ता 7वें वेतन आयोग सहित 20 से अधिक मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले कर्मचारी हाथों पर काली पट्टी बांधकर अलग-अलग तारीखों पर नारे लगाकर अलग-अलग विरोध प्रदर्शन भी करते थे। हालांकि एसटी कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई है। जिससे एक बार फिर धरना प्रदर्शन हुआ। कर्मचारी सूरत में एसटी डिपो पर एकत्र हुए और विरोध में विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर आज रात तक मांग पूरी नहीं की गई तो रात्रि 12 बजे से एसटी बसों के पहिए थम जाएंगे। 45 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिससे 8 हजार बसों के पहिए रुक जाएंगे।
दिन भर चले प्रदर्शनों के दौर के बाद एसटी कर्मचारियों के रुख को भापते हुए गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने कर्मचारी संघ के नेताओं से बात कर हड़ताल समाप्त करने की बात कही। जिससे अग्रणियों ने अपनी मांगों रखते हुए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाने की बात कही। अंत में कैबिनेट मंत्री के आश्वासन के बाद एसटी कर्मियों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया। 
उल्लेखनीय है कि सामने दिवाली पर एसटी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे  थे। यदि  आज रात 12 बजे से एसटी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाते तो एसटी विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। साथ ही लोगों को काफी परेशानी हो सकती  थी। लेकिन कैबिनेट मंत्री के मध्यस्थता के बाद  शाम तक मामला सुलझ गया।
Tags: