सूरत : जल्द ही सिनेमाघरों में देख सकेगे फिल्म, 50% क्षमता के साथ शुरू होने जा रहे सभी मल्टीप्लेक्स

सूरत : जल्द ही सिनेमाघरों में देख सकेगे फिल्म, 50% क्षमता के साथ शुरू होने जा रहे सभी मल्टीप्लेक्स

आज से ही सिनेमाघर शुरू करने की अनुमति पर 15 जुलाई को नई फिल्मों के साथ शुरू होगा सिनेमाघर

देश भर में फैले कोरोना महामारी के असर के कम होने के साथ देश के अधिकतर राज्योंप में अब कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन में राहत दी जा रही है। अब विभिन्नस राज्यों  में कुछ ही जगह ऐसी बची हैं जहां अब भी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की चपेट में हैं। प्रतिबंधों के हटने के साथ ही लोगों की रोजाना की जिदंगी वापस पटरी पर आती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में गुजरात राज्य सरकार ने 27 जून से मल्टीप्लेक्स और थिएटर शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि फिल्में नहीं होने से थिएटर संचालक थिएटर नहीं शुरू करेंगे। 15 जुलाई को नई फिल्में आने के बाद सिनेमाघर शुरू हो जाएंगे। सूरत शहर में 15 मल्टीप्लेक्स में 50 स्क्रीन हैं। जबकि 70 सिंगल स्क्रीन थिएटर हैं। थिएटर संचालकों का कहना है कि शुरुआत में टिकट की कीमत 100 रुपये रखेंगे।
आपको बता दें कि शुरुआत में 50 प्रतिशत स्क्रीन ही शुरू होंगी। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के फिर से खुलने के साथ कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही ऑनलाइन और विंडो बुकिंग हो सकेगी पर दर्शकों को एक- एक सीट छोड़नी होगी। साथ ही दर्शकों को अपने साथ पानी और खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
आपको बता दें कि नई फिल्म बेल बॉटम और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 से सिनेमाघरों की शुरुआत की जाएगी। जब तक कर्फ्यू का नियम रहेगा तब तक सुबह 9 बजे से रात 9 तक और फिर कर्फ्यू के समय बढ़ने पर शो का समय उसके अनुसार निर्धारित किया जाएगा। दर्शकों को सामाजिक दुरी और मास्क के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।