सूरत : जिले में कांग्रेस द्वारा घोषित सांकेतिक बंद को मिला व्यापारियों का समर्थन

सूरत : जिले में कांग्रेस द्वारा घोषित सांकेतिक बंद को मिला व्यापारियों का समर्थन

महंगाई, जीएसटी तथा जीवनावश्यक चीजवस्तूओं की किमतों में हुई वृध्दि के खिलाफ कांग्रेस का सांकेतिक शांतिपुर्वक बंद

प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषित सांकेतिक बंद के दौरान सूरत जिले के ओलपाड बाजार में सूबह से व्यापारियों ने दुकाने स्वयंभू बंद रखी थी। जो दुकाने खुली थी उन्हे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंद कराया। ओलपाड बाजार में बंद का पालन कराने निकले दर्शन नायक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर ओलपाड पुलिस थाने ले गए। 

ओलपाड पुलिस ने कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं कि हिरासत में लिया


महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 10 सिंतबर को गुजरात में सांकेतिक बंद  की घोषणा की थी। सूरत जिले के सहकारिता एवं किसान नेता तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस महासचिव दर्शनभाई नायक की अगुवाई में ओलपाड क्षेत्र में कांग्रेस के सांकेतिक और शांतिपुर्वक बंद को सूबह से ही समर्थन मिल रहा था। कुछ व्यापारिक संस्थाने और दुकाने खुली थी जिन्हे दर्शन नायक की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंद करवाया। ओलपाड कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्र देसाई के साथ बंद कराने के लिए निकले कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिसने हिरासत में लिया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओलपाड पुलिस थाने में रामधुन गायी


दर्शन नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि ओलपाड बाजार सहित समग्र ओलपाड तहसिल और जिले में सूबह से कांग्रेस द्वारा घोषित बंद को समर्थन मिल रहा था। व्यापारियों ने अपनी दुकाने स्वैच्छिक रूप से बंद रखी थी। कांग्रेस के बंद को मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा राजनेताओं के इशारे पर ओलपाड पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके उन्हे ओलपाड पुलिस थाने ले गयी। ओलपाड पुलिस थाने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और ओलपाड पुलिस के खिलाफ सूत्रोच्चार किया। ओलपाड पुलिस को सदबुध्दि मिले इस लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रामधुन गांई थी। 

गरीब, मध्यवर्ग, व्यापारी और महिला विरोधी भाजपा सरकार के ‌खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन


दर्शन नायक ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की गुजरात में 25 सालों से सरकार चल रही है। भाजपा सरकार की गरीब विरोधी, मध्यमवर्ग विरोधी व्यापारी विरोधी सामान्य प्रजा को जीएसटी, पेट्रोल डिजल, दुध , दही, छाछ सहित असहनिय महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। आज भी गुजरात प्रदेश कांग्रेस द्वारा आंशिक बंद का एलान किया था। ओलपाड के व्यापारियों से दो दिन पहले समझाया गया था की यह कोई राजनैतिक आंदोलन नही है गरीबो और व्यापारियों को महंगाई का जो सामना करना पड रहा है उसके खिलाफ बंद का ऐलना दिया गया है। भाजपा अहम के ‌खिलाफ प्रतिक हडताल में समर्थन मांगा गया था। जिसके चलते सभी व्यापारी और आम लोगो ने स्वैच्छिक रूप से कांग्रेस के बंद को समर्थन दिया । पुलिस ने लोगों की लडत को अटकाने का प्रयास किया है जिसका कांग्रेस द्वारा खंडन किया जाता है और कांग्रेस की यह लडाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
Tags: