सूरत : सलमान ने ड्रग्स की हेराफेरी के लिए सिमकार्ड गर्लफ्रैंड से बात करने के बहाने जुनैद से खरीदे थे!

सूरत : सलमान ने ड्रग्स की हेराफेरी के लिए सिमकार्ड गर्लफ्रैंड से बात करने के बहाने जुनैद से खरीदे थे!

मोबाइल में सेव करके रखता था डॉक्युमेंट्स, 1-1 महीने के अंतराल में लिए थे 4 डमी सिम कार्ड

एक करोड़ रुपए से अधिक की एमडी ड्रग्स के मामले में पकड़े गए सलमान ने ड्रग्स की हेराफेरी, खरीद बिक्री के लिए चार डमी सिम कार्ड अपने चचेरे भाई जुनैद से ही लिए थे। क्राइम ब्रांच ने जुनैद की गिरफ्तारी कर दो दिन के रिमांड लिए हैं। पूछताछ में पता चला हैं कि सलमान ने गर्लफ्रेंड से बात करने के बहाने जुनैद से 3000 रुपए में 4 डमी एक्टिव सिम कार्ड खरीदे थे।  
ग्राहको के डॉक्यूमेन्ट में करता था छेडखानी
बताया जा रहा है कि सलमान ने जुनेद के पास से चार प्रिएक्टिव सिम सिम कार्ड खरीदे थे। आइडिया के डिस्ट्रीब्यूटर तथा सब एजेंट के तौर पर रास्ते में छतरी रखकर सिम कार्ड बेचने वाले जुनैद ने 4 ग्राहकों के डॉक्यूमेंट लेकर उसमें छेड़खानी कर सलमान को सिम कार्ड दिए थे।इ स मामले में क्राइम ब्रांच ने अब जूनैद को भी पकड़ लिया है और जांच शुरू की है। पुलिस ने जुनैद के 2 दिन के रिमांड लिए हैं। जुनैद ने पुलिस को बताया कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के बहाने से उसके पास से प्रि-एक्टिव सिम कार्ड खरीदे थे। जिसके लिए सलमान ने उसे 3000 रुपए भी दिये थे। इन 4 सिम कार्ड में जुनैद ने 2 सिम कार्ड 500 - 500 और दो सिमकार्ड 1000- 1000 रुपए में दिये थे।
1-1 महीने के अंतराल में खरीदे थे सिमकार्ड
इस तरह से कुल 3000 में सलमान ने 4 सिम कार्ड खरीदे थे। सलमान ने सभी सिम कार्ड एक साथ नहीं बल्कि एक 1-1 महीने के अंतराल में खरीदे थे। वह ग्राहकों के डॉक्यूमेंट अपने मोबाइल में सेव कर लेता था और उसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार उनका उपयोग करता था। जुनैद ने अन्य कई लोगों को भी डमी एक्टिव सिम कार्ड दिए होंगे। इस  दिशा में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
Tags: