सूरत : रबर गर्ल अन्वी का 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022' के लिए हुआ चयन

सूरत : रबर गर्ल अन्वी का 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022' के लिए हुआ चयन

13 साल की अन्वी को इसके पहले 'क्रिएटिव विथ डिसेबिलिटी केटेगरी' में नेशनल अवार्ड मिल चुका है

कहते है की मनुष्य की इच्छा शक्ति हो तो उसकी कोई भी कमी उसे नहीं रोक सकती। कुछ इसी बात को सूरत की अन्वी झांझरुकिया ने साबित किया है। अपने कठिन परिषश्रम से योगासन में अपने अलग पहचान खड़ी करने वाली अन्वी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 के लिए पसंद किया था। 24 तारीख को सूरत कलेक्टर ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कोन्फ़्रंसिंग के जरिये अवार्ड दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है की 13 साल की अन्वी को योगासन में विशिष्ट प्रदान के लिए 3 दिसंबर 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हस्तक नेशनल अवार्ड भी दिया गया था। प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली अन्वी एक स्लो लर्निंग स्टूडेंट है। जन्म से ही अन्वी को कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारिया है। इसके अलावा अन्वी की ओपन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है। अन्वी 75 प्रतिशत बौद्धिक दिव्यांग है और बोलने में भी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ता है। ऐसी अनेक समस्याओं के बावजूद भी  उसने राज्य और राष्ट्रीय कक्षा की अनेक चैम्पियनशिप में कई मेडल भी जीते है। 
पिछले तीन सालों से राष्ट्रीय स्तर की योग स्पर्धाओं में तीन गोल्ड मेडल और 2 ब्रोंज मेडल जीते है। अब तक अन्वी ने कुल 42 योग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। जिसमें उसने 51 विभिन्न मेडल जीते है। अन्वी अपने जैसे अनेक दिव्यांगों के लिए रोल मॉडल है। राष्ट्रीय कक्षा पर दो बार मेडल हासिल कर अन्वी ने सूरत और गुजरात दोनों का नाम राष्ट्रीय फ़लक पर ऊंचा किया है।
Tags: Surat