सूरत : सड़क एवं आवास मंत्री पूर्णेश मोदी की जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न

सूरत :  सड़क एवं आवास मंत्री पूर्णेश मोदी की जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न

पूर्णेश मोदी सड़क एवं आवास मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर सूरत आए हैं। इस अवसर पर जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुई जिसमें ५४ पोईन्ट पर पूर्णेश मोदी का स्वागत किया गया

सरोली-जहांगीरपुरा से अडाजन तक जन आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित रहे कार्यकर्ता
पूर्णेश मोदी सड़क एवं आवास मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर सूरत आए हैं। इस अवसर पर जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन पूर्णेश मोदी ने किया था। अडाजन क्षेत्र में सरोली-जहांगीरपुरा होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्णेश मोदी की जन आशीर्वाद यात्रा का मार्ग इस प्रकार था। यात्रा सरोली-जहांगीरपुरा से शुरू होकर रामनगर, नवयुग कॉलेज, अडाजन पाटिया, हनी पार्क रोड , गुजरात गैस सर्किल, जलाराम नगर पर समाप्त हुई। यात्रा के रुट के दौरान जगह जगह बनाए गए 54 स्वागत पोईन्ट पर स्वागत ‌ किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोष, महापौर हेमाली बोघावाला, शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजनभाई झांझमेरा, विधायक विवेक पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन आशीर्वाद यात्रा पुरे रांदेर और अडाजण क्षेत्र में घुमने के बाद शाम का यात्रा समापन हुआ। पूरे मार्ग पर मेहराब, बैनर, साथ ही मंत्री के कट-आउट आकर्षण का केंद्र रहे।पूरे मार्ग पर माहौल केसरीया हो गया। यात्रा के मार्ग पर निर्धारित विभिन्न स्वागत स्थलों पर, विभिन्न समुदायों के नेताओं ने गर्मजोशी के माहौल में मेहमानों का स्वागत मोमेंटो, फूलों का गुलदस्ता, फूलों की माला और साथ ही शक्ति के प्रतीक के रूप में तलवार भेंट कर किया। निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा। शानदार आतिशबाजी के बीच लयबद्ध ढोल-नगाड़ों से पूरा मार्ग गूंज रहा था।भारत माता की जय और वंदे मातरम की आवाजों से अभूतपूर्व उत्साह के साथ पूरे मार्ग में वातावरण गूंज उठा।
Tags: