सूरत : एक दिन में हुआ रेकोर्डब्रेक वैक्सीनेशन , 2 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

सूरत : एक दिन में हुआ रेकोर्डब्रेक वैक्सीनेशन , 2  लाख से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

सूरत महानगरपालिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कोरोना वैक्सीनेशन की विशेष ड्राईव चलायी गयी जिसमें देश के किसी शहर में एक दिन में २ लाख से अधिक टीका लगने का रिकोर्ड दर्ज हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष ड्राईव के तहत 440 सेन्टरो पर सूबह से रात तक चला वैक्सीनेशन 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें  जन्मदिवस के अवसर पर सूरत महानगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न 440 वेक्सीन सेन्टरों पर सूबह से ही अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की थी। सूबह 6 बजे से शुरू हुआ कोरोना विरोधी टीकाकरण का महाअभियान रात 9.30 बजे तक जारी रहा। सूरत शहर में  रात  9 बजे तक 2 लाख से अधिक वेक्सीन लगाए गए जो एक दिन में देश के किसी भी शहर रेकोर्ड है। 
सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी कोरोना टीकाकरण की जानकारी
सूरत महानगरपालिका आयुक्त बंछा निधि पानी ने जानकारी देते हुए कहा कि सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ विभाग की अगुवाई में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाए, एनजीओ, शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर शहर में कोरोना वेक्सीन का महाअभियान शुरू किया था। सामाजिक संस्थों के माध्यम से शाम 6 बजे तक सूरत में 1.69 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है यह कार्यवाही रात 9.30 बजे तक जारी रहेगी और टीकाकरण का आंकडा और बढ़ सकता है। 
महानगरपालिका के स्वास्थ विभाग के उपायुक्त डॉ. आशिष नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को सूरत शहर में विभिन्न वेक्सीनेशन सेन्टरों पर रात 9.30 बजे तक करीबन दो लाख  लोगों को वैक्सीन लगाने का अनुमान है।  इस कामगारी में स्वास्थ विभाग के 4500 लोगों का स्टाफ कामगारी में जुटा रहा है। गुजरात के अन्य किसी शहर में इतनी भारी संख्या में एक दिन में वैक्सीन नही लगाई है। 
इससे पूर्व सूरत शहर में 31 अगस्त 2021 को एक दिन में 78,908 लाभार्थीको कोरोना का टीका लगाया गया था। अभी तक सूरत शहर में 45,44,051 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है जिसमें प्रथम डोज 31,89,403 और दुसरा डोज 13,54,648 लोगों को दिया गया है। 
Tags: