सूरतः शादी का झांसा देकर दो संतानों की माता के साथ दुष्कर्म, पुलिस जांच शुरू

सूरतः  शादी का झांसा देकर दो संतानों की माता के साथ दुष्कर्म, पुलिस जांच शुरू

युवक ने पत्नी को तलाक देकर शादी महिला से शादी करने की बात कही थी

सूरत शहर के अमरोली इलाके में पति से अलग रह रही महिला पर  एक लोन एजेंट ने प्रेम जाल में फंसाकर अपनी पत्नी को तलाक उससे शादी करने का प्रलोभन देकर कई बार दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है।  शहर के अमरोली क्षेत्र में रहने वाली दो संतानों की माता को शादी का झांसा देकर लोन एजन्ट ने उसके साथ कई दफा दुष्कर्म किया।  महिला ने जब शादी की बात की समाज में बदनाम करने की धमकी और उससे छोड़ दिया। युवक की बेवफाई से आहत महिला ने अमरोली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक सूरत के अमरोली क्षेत्र में 33 वर्षीय विवाहित महिला किन्हीं कारणों से अपने पति से अलग होकर अपनी दो संतानों के साथ रहती है। महिला का रोहित मोती सोलंकी (निवासी- हाउसिंग बोर्ड रांदेर)  नामक लोन एजन्ट से संपर्क हुआ और लोन के सिलसिले में दोनों अक्सर मिलने लगे। रोहित सोलंकी भी अपनी पत्नी से अलग रहता था और विवाहिता भी पति से दूर थी। जिससे दोनों बहुत जल्द एक-दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच सारी दूरियां खत्म हो गई। रोहित ने विवाहिता को भरोसा दिलाया कि वह अपनी पत्नी से डिवोर्स लेकर उससे शादी करेगा। विवाहिता ने रोहित की बातों पर भरोसा कर लिया। रोहित अक्सर विवाहिता के घर पहुंच जाता और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। यह सिलसिला करीब तीन महीनों तक चला। इस दौरान एक भी दफा शादी का जिक्र नहीं किया। आखिर विवाहिता ने जब रोहित से शादी को लेकर सवाल किया तो वह भड़क गया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। विवाहिता को बदनाम करने की धमकी दी और उसे छोड़कर चला गया। रोहित की हरकत से आहत विवाहिता ने अमरोली पुलिस थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार करने की दिशा में कवायद तेज की है। 
Tags: