सूरत : तांत्रिक विधि के बहाने रिश्तेदार ने ही किया परिणित महिला के साथ दुष्कर्म

संबंध बनाने से रोकने पर पति की मृत्यु हो जाने की धमकी देता था धमकी

जहां एक और देश तरक्कियों की नई सीढ़ी सर करता जा रहा है। वहीं दूसरी और आज भी कई लोग ऐसे है जो तंत्र मंत्र में मानते है। ऐसे ही कई लोग आए दिन धोखाधड़ी का शिकार बनते है। इसी तरह की एक घटना सूरत की सरथाना में सामने आई है।  
सूरत के सरथाना इलाके एक परिणित महिला के साथ तांत्रिक विधि करने के बहाने एक महाराज ने दुष्कर्म गुजारा था। 42 वर्षीय परिणीता का कहना था कि पुजारी ने है धमकी दी थी यदि वह बीच में उसे रोकती है तो उसके पति को मृत्यु हो जाएगी। 
आरोपी तांत्रिक परिणीता का ससुराल पक्ष की और से दूर का रिश्तेदार भी है। जिसने महिला के नग्न और अश्लील फोटो निकालकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि फिलहाल तो आरोपी तांत्रिक मनजी मंडानी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
Tags: Rape