सूरत : दान की राशि को सोने से शुद्ध करने के बहाने दो ठगो एक विधवा के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इन दिनों शहर में विविध तरह से ठगी का काम चल रहा है। अपर्धिक मानसिकता वाले लोग अलग अलग तरीके से अपना शिकार चुनते है और उनको ठगते है। अब सलाबतपुरा सिंधी शेरी में एक विधवा महिला दो ठगों का शिकार बनी है। ठगों ने विधवा को धार्मिक विधि करने का झांसा देकर 1.75 लाख रुपए के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

रविवार का है मामला


मामले में बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार को हुई। इस संबंध में पीडि़ता पुनीता गोस्वामी (64) थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात युवक दोपहर के समय पुनीता के घर आए। उन्होंने कहा कि वे बड़ा दान करना चाहते हैं। इसके बाद दान की राशि सोने से शुद्ध करने के बहाने पुनीता से उसके सोने के कंगन, चेन, अंगूठियां लीं। 

इस तरह हुई ठगी


इसके बाद कुछ देर कोई प्रक्रिया करते हुए उन चीजों को नोटों के बंडल पर घुमाया फिर कपड़े में बांध दिया। बाद में पुनीता को देकर ठगों ने कहा कि इसे कुछ देर माताजी की मूर्ति के नीचे रख देना और बाद में निकाल लेना। हम कुछ देर बाद वापस आते हैं। पुनीता ने ऐसा ही किया लेकिन वे लौट कर नहीं आए। पुनीता ने कपड़़ा खोलकर देखा तो जेवर गायब मिले। फिर अपने साथ ठगी की जानकारी होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Tags: Crime Fraud