सूरत : महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के बाद प्राइवेट बसें नहीं चलाने की ताकीद

सूरत : महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के बाद प्राइवेट बसें नहीं चलाने की ताकीद

आदेश नहीं मानने पर होगी सख्त कार्यवाही, इलाज और लोकडाउन के भय से महाराष्ट्र से कई लोग आ रहे है सूरत

महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना संक्रमण फैलने के कारण संक्रमण सूरत तक नहीं पहुंचे इसलिए 1 सप्ताह पहले से सरकारी बसें बंद कर दी गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग निजी बसों के माध्यम से आ रहे है। इसे देखते हुए प्रशासन ने निजी बसों को भी महाराष्ट्र से सूरत नहीं आने की सूचना दी है। महाराष्ट्र से सूरत के बीच ट्रिप करने वाले निजी बस संचालको  ने भी इस पर सहमति बताई है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ रहे है। 
प्रतिदिन 25000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। हॉस्पिटल में भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के लोग सूरत में उपचार के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पलसाना के पास शनिवार को मनपा के अधिकारियों ने 1 बस की जाँच जिसमें  50 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। इसलिए प्रशासन ने लोगों से महाराष्ट्र बहुत जरूरी हो तभी जाने के लिए कहा है।
महाराष्ट्र से आने वाली निजी बसों को  रोकने के लिए कह दिया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र से आने वाली सरकारी बसों को भी रोक दिया गया है। फिलहाल लोग निजी बसों और टू व्हीलर की ओर से महाराष्ट्र से आ-जा रहे हैं। लेकिन जल्दी से जल्दी इसे बंद कर देने की सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने आगामी 10 दिनों तक महाराष्ट्र में बस नहीं जाने की सूचना दी है। यदि किसी कारण से आदेश की अवमानना की जाती है तो जिला प्रशासन कार्यवाही करेगा।