सूरत : बेटे के ऑपरेशन के बहाने पड़ौसन लाखों के गहने ले गई, जानें पूरी कहानी

सूरत : बेटे के ऑपरेशन के बहाने पड़ौसन लाखों के गहने ले गई, जानें पूरी कहानी

15 दिन में डबल पैसे लौटने का वादा कहकर गिरवी रखवाए गहने, वापिस मांगने पर हुई गायब

सूरत के गोडादरा इलाके की साई दर्शन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने इंजीनियर की पत्नी से बेटे के ऑपरेशन करवाने के बहाने 5.71 लाख के गहनें सुनार के यहाँ गिरवी रख दिये। इसके पहले भी महिला ने इंजीनियर की पत्नी से 50 हजार लेकर डबल पैसे लौटाने का वादा किया था। पर इंजीनियर को जब इस बात का पता चला तो उसने गहने वापिस मांगे। इंजीनियर द्वारा गहने वापिस मांगे जाने पर पड़ोसी महिला गायब हो गई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मूल उत्तरप्रदेश की और सूरत में सनराइज़ विद्यालय के सामने साईदर्शन सोसाइटी में इंजीनियर ओमकारसिंह राजपूत अपनी पत्नी गंगाबेन के साथ पिछले 11 साल से रह रहे है। इसी सोसाइटी में रहने वाले लताबेन के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे। फरवरी महीने में जब ओमकार भाई ने अपनी पत्नी सोने की चैन और अंगूठी मांगी थी। पति द्वारा चैन और अंगूठी मांगे जाने पर वह घबरा गई थी। जब पति ने इसका कारण पूछा तो पत्नी ने कहा की उसने बिना बताए लताबेन और उनकी चचेरी बहन सुमन को टुकड़े-टुकड़े कर 50 हजार रुपए का कर्ज दिया था। 
दो महीने पहले यह दोनों महिला फिर से उनके घर आए और गंगबेन से लताबेन से अपने पुत्र के ऑपरेशन के लिए 1 लाख रुपए कर्ज मांगे थे। यही नहीं लताबेन ने कहा की यदि पैसे ना हो तो गहने देने की बात कही। दोनों ने वादा किया की वह उन्हें डबल पैसे लौटा देंगी। इस तरह से बहला कर दोनों गंगाबेन से 5.71 लाख के गहने लेकर चले गए। पर अब तक उन्होंने वह लौटाए नहीं। पति की डांट के डर से गंगाबेन ने किसी को कुछ नहीं बताया। 
सारी हकीकत जानने के बाद ओमकार भाई अपनी पत्नी गंगा के साथ लताबेन के यहाँ गए। जहां उन्होंने गहने वापिस मांगे, जिस पर लताबेन ने गहने डिंडोली के सुनार दिनेश पुरोहित के यहाँ गिरवी रखने की बात कहकर वापिस देने का वादा किया था। पर इसके दूसरे दिन से ही लताबेन कही चले गए थे। जिसके चलते पुलिस ने ओमकार भाई की शिकायत के आधार पर लताबेन और सुमनबेन के खिलाफ जालसाझी का आरोप लगाया था।