सूरत : अस्पताल की लापरवाही, कोरोना से मृत महिला की दफनविधि के बजाय हो गया अंतिम संस्कार!

सूरत : अस्पताल की लापरवाही, कोरोना से मृत महिला की दफनविधि के बजाय हो गया अंतिम संस्कार!

अस्पताल ने मुस्लिम महिला का शव हिंदू परिवार को दे दिया और गलती से उसका अंतिम संस्कार हो गया, मामला बिचकने पर बुलानी पड़ी पुलिस

सूरत की नई सिविल अस्पताल में आए दिन तंत्र की लापरवाही के किस्से सामने आ रहे है। कोरोना के मरीजों के उपचार में कई बार लापरवाही आने की शिकायतों के चलते कई बार अस्पताल में बवाल की स्थिति ने जन्म लिया है। कुछ ऐसी ही लापरवाही एक बार और सामने आई है, जहां मामला बिगड़ते देख डोकटरों को पुलिस बुलानी पड़ी थी। 
सिविल अस्पताल में इलाज करवा रही एक मुस्लिम महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद मुस्लिम समुदाय के रिवाजों के अनुसार, महिला की दफनविधि करने के बजाय उसके अंतिम संस्कार कर दिये गए थे। जिसके चलते महिला के परिवार ने अस्पताल में काफी बवाल मचाते हुये अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी। 
बता दे की सूरत के मजूरागेट इलाके में आई सिविल अस्पताल में शुरू हुई कोविड अस्पताल शुरुआत से ही विवादों से घिरी हुई है। यहाँ पिछले दस दिन से कोरोना के कारण दाखिल सबाना नाम की महिला की मौत हुई थी। हालांकि इसके समाचार भी उन्हे अस्पताल पहुँचने के बाद मिले थे। सबाना ने पिछली रात अपने परिवार से एक घंटे तक वीडियो कॉल से बात की थी। जिसके बाद महिला की मौत हो गई थी। 
हालांकि महिला की मृत्यु के बाद उसकी लाश एक हिन्दू परिवार को दे दी गई थी। जिसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। जिसके चलते महिला के परिवार वाले काफी क्रोधित है। महिला के भाई आरिफ़ का कहना है की बहन की मृत्यु के बाद भी उसकी लाश के लिए हमे काफी धक्के खिला रहे थे। उसकी बहन यहाँ इलाज नहीं करवाना चाहती थी। एक तो डोकटरों की लापरवाही से उसकी जान तो चली गई, उसमें भी हमें हमारी बहन की लाश भी नहीं मिली। हम मुसलमान है तो ऐसे में उसका अंतिम संस्कार कैसे किया जा सकता है। 
Tags: