सूरत : महानगरपालिका के दमकल अधिकारी बी.के.पारिक गेलेन्ट्री एवोर्ड से सम्मानित

सूरत :  महानगरपालिका के दमकल अधिकारी बी.के.पारिक गेलेन्ट्री एवोर्ड से सम्मानित

सूरत में पिछले साल लब्धी डाईग मील में लगी आग के दौरान फंसे ३५ लोगों का बचाव अभियान में महानगरपालिका के दमकल अधिकारी बी.के.पारिक झुलस गए थे उनके अजेय साहस के लिए गेलेन्ट्री एवोर्ड से सम्मानित किया गया

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा फायर सर्विस मेडल ऑफ गेलेन्ट्री एवोर्ड दिया जायेगा
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अग्नि दुर्घटना के क्षेत्र में नेक, उत्कृष्ट और प्रशंसनीय और अजेय साहसिक कार्य के लिए, पूरे भारत से केवल 03 (तीन) व्यक्तिओं को  फायर सर्विस मेडल ऑफ गेलेन्ट्री एवोर्ड दिया जायेगा। जिनमें गुजरात से  केवल सूरत नगर निगम के अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं में इंचार्ज मुख्य अग्निशमन अधिकारी के रूप में  बसंत कुमार पारिक को "फायर सर्विस ऑफ गेलेन्ट्री मेडल" से सम्मानित किया जाएगा।  इस एवोर्ड की 26 जनवरी - 2022 गणतंत्र दिवस पर घोषणा कि जायेगी। आगामी दिनों में दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित  सम्मानित किया जाएगा। 
उल्लेखनीय है कि बसंत कुमार पारिक वर्ष 1991 से गृह मंत्रालय के हस्तक सी.आई.एस.एफ.  फायर सर्विस में  में नियुक्त होकर  2011 तक सेवा दी उसके बाद 2011 से 2015 तक  टोरोन्ट पावर और रिलायन्स कंपनी  के अग्निशमन विभाग में सेवा दी। वर्ष 2015 में सूरत नगर निगम के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग में शामिल हुए, वह वर्तमान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। 29/01/2021 को सूरत के एके रोड पर स्थित लब्धी डाइंग मिल में आग लगी थी। जिसमें 35 मजदूर आग में फंस गए और उनके बचाव अभियान में बसंत कुमार पारिक 11 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उपरोक्त नेक कार्य के लिए उन्हें "अग्निशमन सेवा गेलेन्ट्री पदक  से सम्मानित किया जाएगा जिससे सूरत निगम का गौरव बढ़ा है।  
Tags: