सूरत नगर निगम द्वारा 100 फीसदी लोगों को लगाया कोरोना का पहला डोज

सूरत नगर निगम द्वारा 100 फीसदी लोगों को लगाया कोरोना का पहला डोज

सूरत नगर निगम द्वारा १८ साल से अधिक उम्र वाले सभी नागरीकों को कोरोना का पहला डोज लगाकर १०० फीसदी वैक्सीनेशन वाला राज्य का पहला शहर बना

वैक्सीनेशन अभियान के दौरान सूरत नगर निगम राज्य में अव्वल, दूसरा डोज का टार्गेट भी जल्द पुरा करेंगे ः मनपा आयुक्त 
34,36,213 लोगों ने लगाया पहला टीका, 16,61,844 लोगों को दुसरा टीका लगाया गया
सूरत नगर निगम द्वारा टीकाकरण महा अभियान पहले से ही बहुत सक्रिय रूप से योजनाबद्ध था। परिणामस्वरूप, आज सूरत नगर निगम राज्य के अन्य बड़े निगमों की तुलना में शत-प्रतिशत टीकाकरण प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति होने में सफल रहा है। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लेना अनिवार्य है। जिसमें सूरत नगर निगम सूरत शहर के सभी लोगों को पहली खुराक देने में सफल रहा है। 
मनपा ने शहर के 100  फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। पूरे राज्य में करीबन 85 फीसदी लोगों ने पहला डोज लिया है। राज्य के महानगरों में वैक्सीनेशन कार्यवाही में सूरत नगर निगम पहले नंबर पर है। सूरत में 34.36 लाख लोगोने पहली डोज और 16.61 लाख लोगोने दूसरी डोज लगा ली है। आगामी  दिनों में दूसरे डोज के 100 प्रतशित के लिए अभियान चलाया जाएगा।
सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ ‌आयुक्त आशिष नायक से मिली जानकारी के अनुसार मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी के मार्गदर्शन के तहत जुलाई 2021 से कोरोना के मामलों में गिरावट आने से वैक्सीनेशन अभियाान स्वास्थ कर्मचारीओं के साथ आक्रमकता से शुरू किया गया। वैक्सीनेशन के दौरान शुरूआत में बहुत मुश्किलों का सामना करना पडा मगर जिस तरह से जितनी संख्या में केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलती थी, उसी प्रकार से  वैक्सीन सूरत नगर निगम की ओर से लगाई जा रही है। आज मंगलवार 5 अक्टुबर 2021 को 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला डोज लग चुंका है। शहर में 18 साल से ज्यादा उम्र के 34,32,737 व्यक्ति के टार्गेट के सामने मंगलवार शाम तक  34,36,213 लोगों ने पहला डोज लिया है जो कुल टार्गेट का 100.01 प्रतिशत है।  जिसमें सूरत शहर के अलावा आसपास के अन्य शहरों के लोगों का भी समावेश हुआ है।  शहर में 16,61,844 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। 
गुजरात के नगर निगमों में वैक्सीनेशन की आंकडाकीय जानकारी
 
वैक्सीनेशन कार्यवाही में सूरत अन्य महानगर राज्य की अन्य सभी नगर निगमों से आगे है। अहमदाबाद में 48,27,932 लोगों में से 44,89,756 लोगों ने पहला डोज लिया ह। अहमदाबाद में 93 फीसदी बस्ती को पहला डोज दिया गया। वडोदरा में 15,09,801 लोगों में से 13,51,669 लोगों को पहला डोज दिया गया है जो 89.53 प्रतिशत वैक्सीनेशन है। राजकोट में 11,42,093 लोगों में से 10,98,701 लोगों ने पहला डोज लिया है जो कुल बस्ती के 96.20 प्रतिशत है। भावनगर में 4,43,600 में से 3,96,925 यानि 89.48 फीसदी लोगों को पहला डोज दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी शुरू से ही ऑपरेशन में काफी सहयोग किया है। शुरूआती दौर में टीकाकरण के प्रति जागरूकता की कमी के कारण लोगों ने खुराक भी नहीं ली। लेकिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान से लोगों में काफी जागरूकता आई और वे कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार हुए। सूरत नगर निगम के अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके उतनी तेजी से दूसरी खुराक सभी नागरिकों को दें। ताकि कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत हो।
Tags: