सूरतः केजरीवाल के गुजरात दौरे से पूर्व भाजपा के 60 से अधिक कार्यकर्ता आप में जुडे़

सूरतः केजरीवाल के गुजरात दौरे से पूर्व भाजपा के 60 से अधिक कार्यकर्ता आप में जुडे़

केजरीवाल के गुजरात दौरे से पूर्व सूरत में पिछले एक सप्ताह के दौरान भाजपा के ३०० से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोडकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा के गढ़ समान सूरत में पिछले एक सप्ताह में 300 से अधिक कार्यकर्तांओने पार्टी छोडी
भाजपा के गढ समान सूरत शहर में भारतीय जनता पार्टी के समक्ष मनपा चुनाव के साथ ही मुश्किल दौर शुरू होने लगा है। भाजपा के कार्यकर्ता पक्ष से नाराज होकर आम आदमी पार्टी में जुडने लगे है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल के गुजरात के दौरे से पुर्व ही भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में जुडे़। 
सूरत से सांसद सी.आर.पाटील भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सबसे बढ़ा आश्चर्य सूरत महानगरपालिका के चुनाव परिणाम में दिखा। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूरत में कांग्रेस को तो हराने में सफल रहे मगर आम आदमी पार्टी ने 120 में से 27 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने में सफल रही। उस के बाद सूरत मे समय-समय पर आम आदमी पार्टी भाजपा के पुराने कार्यकरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही। सूरत शहर भाजपा संगठन निर्बल साबित हुए। 
दिल्ली के मुख्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने आ रहे है। आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव के मदद्देनजर अभी से तैयारी में लग गई है। केजरीवाल गुजरात पहुचे उससे पुर्व भाजपा के गढ समान सूरत में भाजपा के 60 कार्यकर्ताओं ने झाडु का साथ थामा। 
सूरत महानगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष आम आदमी पार्टी के धर्मेश भंडेरी ने जानकारी देते हुए कहा की रविवार को राजस्थानी मारू प्रजापति समाज सूरत के अध्यक्ष वशरामभाई प्रजापति और उपाध्यक्ष संजयभाई प्रजापति के साथ परवत पाटिया और लिंबायत क्षेत्र से 60 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में जुडे। इस क्षेत्र में भाजपा सालों से बहुत ही सक्रिय रही है और यह भाजपा का गढ माना जाता है। परवत पाटिया क्षेत्र में राजस्थानी समाज में भाजपा की बहुत ही अच्छी पकड है और इस क्षेत्र से भाजपा के कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी मे शामिल होना भाजपा के लिए चिंता का विषय जरूर है। 
आम आदमी पार्टी में प्रवेश अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूरत महानगरपालिका विपक्षी नेता धर्मेश भंडेरी, सूरत शहर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र नावडिया, सूरत शहर संगठन मंत्री रजनी वाघाणी, शहर उपाध्यक्ष रमेश परमार के साथ ई.के.पाटील, दिपक पाटील की टीम उपस्थित रहकर पार्टी में जुडे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उल्लेखनिय है की आज भाजपा के 60 कार्यकर्ता आप में जुडे इससे पुर्व पिछले एक सप्ताह के दौरान 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुंके है। सूरत शहर भाजपा नेता अधिक आत्मविश्वास में है ऐसा प्रतित होने लगा है। भाजपा के सनिष्ठ कार्यकर्ताओं को शहर संगठन में योग्य स्थान तथा महत्व न मिलने पर पार्टी छोडने के लिए मजबुर होने लगे है। 
Tags: