सूरत : मौसम विभाग ने दी दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

सूरत : मौसम विभाग ने दी दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र में भारी बारीश के बाद मौसम विभागने आगामी तीन चार दिनों के दौरान दक्षिण गुजरात में भारी बारिश कि चेतावनी दी है।

उकाई बांध में 1.31 लाख क्युसेक की आय होने पर जलस्तर 317.67 फिट
बंगाल की खाडी में लॉ प्रेशर की असर से आगामी तीन -चार दिनों तक समग्र दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी मौसम ‌विभाग ने दी है। तापी नदी पर  महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित हथनुर बांध के 41 गेट संपुर्ण खोलकर तापी नदी में पानी छोडना जारी है। हथनुर से छोडे गए पानी के कारण उकाई बांध में सवा लाख क्यूसेक से अधिक आय हो रही है। फिलहाल उकाई का जलस्तर खतरे के निशान से 33 फिट तक नीचे है। 
सूरत बाढ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में लगातार भारी बरसात हो रही है। तापी नदी के उपरी क्षेत्र में अच्छी बार‌िश के कारण हथनुर बांध खतरे के निशान पर पहुंच गया था। तापी नदी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर भुसावल के नजदीक हथनुर बांध का खतरे का स्तर 214 मीटर है। मध्यप्रदेश में भी तापी नदी के उपरी क्षेत्र में हो रही भारी बारीश के कारण हथनुर बांध में बरसात के पानी की नयी आय अधिक क्षमता में आ रही है। इस लिए हथनुर बांध के 41 गेट संपुर्ण खोलकर जितना पानी हथनुर बांध में आ रहा है उतना संपुर्ण पानी तापी नदी में छोडा जा रहा है। शनिवार शाम को हथनुर बांध का जल स्तर 209 मीटर दर्ज हुआ है। हथनुर बांध से तापी नदी में 50 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। उकाई बांध का खतरे का स्तर 345 फिट है जिसके सामने शनिवार को उकाई का जलस्तर 317.67 फिट दर्ज हुआ है। उकाई बांध में उपरी क्षेत्र से 1.31 लाख क्यूसेक पानी की आय हो रही है जिसके सामने बांध से केनाल के लिए मात्र 600 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है।  उकाई के उपरी क्षेत्र में तापी नदी के केचमेन्ट एरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी गेज स्टेशनों में कम बारिश दर्ज हुई है। टेजिसके कारण हथनुर से डिस्चार्ज घटाया गया है।  इस सिजन में पहली बार उकाई बांध में शनिवार को पहली बार एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आय हो रही है। उकाई में आगामी दो दिनों तक एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आय जारी रहेगी। उकाई बांध खतरे के निशान से बहुत दुर होने से अभी उकाई बांध से तापी नदी में पानी छोडने की कोई संभावना नहीं है। 
Tags: