सूरत : हत्यारे को दबोचने खटोदरा पुलिस बिहार रवाना

साली पर रेप केस में पेरोल पर छूटे बहनोई ने 11 साल के साले की हत्या कर दी

शहर के पानास से 11 वर्षीय लड़के के अपहरण और हत्या के मामले में हत्यारे को पकड़ने के लिए खटोदरा पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई है। हत्यारा खुद मृतक  का बहनोई है। साली के रेप मामले में उम्रकैद की सजा भी काट रहा है। इस बीच, मृतक बच्चे की बहन और आरोपी की पत्नी ने उसे 5 दिन पहले पैरोल पर रिहा कराया था। फिलहाल बिहार भाग गए आरोपी डब्ल्यु सिंह की धरपकड़ में तेजी लाने के लिए पुलिस ने एक टीम बिहार भेजी है। 
पानास से 22 जुलाई को 11 साल के लड़के का अपहरण कर लिया गया था। दो दिन के दौरान खटोदरा, डुमस व इच्छापुर पुलिस ने अपहृत बच्चे की जांच शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने पानास से लेकर वीआईपी रोड और सिटीलाइट रोड तक सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शनिवार को डुमस पीसीआर स्टाफ को साइलेंट जोन के पास एक जर्जर इमारत से बच्चे का गला घोंटकर साड़ी में लिपटी लाश मिली। हालांकि, आरोपी ने अपने दोस्त को बताया था कि उसने बच्चे की हत्या की है।
खटोदरा पुलिस ने हत्यारे डब्ल्यू सिंह सुरेंद्र सिंह राजपूत (निवासी- घनकुंडगाम, बिहार) को खोजने की कवायद शुरू कर दी है। डब्ल्यू सिंह राजपूत को साली के खिलाफ रेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हत्यारा लाजपुर जेल में था। आरोपी को उसकी पत्नी ने 5 दिन पहले पैरोल पर रिहा कराया  था। हत्यारा मृतक बच्ची के परिवार को रेप का मामला सुलझाने के लिए मजबूर कर रहा था। पुलिस को शक है कि उसने बदला लेने के लिए अपने साले की हत्या कर दी।
पुलिस ने लाजपुर जेल में डब्ल्यू सिंह राजपूत  के करीबी आरोपी की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जमानत पर रिहा दो आरोपियों में से एक विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यू सिंह विवेक सिंह के साथ  बात करता था।  शनिवार सुबह थाने में विवेक सिंह पर डब्ल्यू सिंह का फोन आया था।  विवेकसिंह ने पूछा, "तुम कहाँ  है? मैं निकल गया हूं, और लड़के को खत्म दिया है।   लाश को डुमस नदी के किनारे फेंक दी है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तलाश कराई तो एक बच्चे का शव मिला।" हत्यारे डब्ल्यू सिंह  ने जिस नंबर से फोन किया था, उसके आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए खटोदरा पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई है। 
11 वर्षीय साले का अपहरण कर उसे डुमस साइलेंट जोन के पास एक खाली जगह पर ले जाया गया, जहां उसे सिर और सीने में गंभीर चोटें पहुंचाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में हत्यारा अपने पैतृक गांव बिहार भाग गया। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सिर और पसलियों में गंभीर चोट के कारण  बच्चे  की मौत हुआ है। बच्चे को पहले सिर में ईंट से मारा गया और फिर उसकी पसलियां तोड़ दी गईं। हत्यारा अपने साले को बीआरटीएस बस में पनास से मगदल्ला एसके नगर ले गया और फिर वहां से  रिक्शे में डुमस ले गया था। 
Tags: