सूरत : पारिवारिक कलह में युवक ने अपने भाभी पर किया चाकू से जानलेवा हमला

अपनी भाभी के सीने में चाकू मारकर आरोपी ने खुद आत्महत्या करने की कोशिश

इन दिनों सूरत शहर में अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही है। इस पर भी चाकू मारने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। छोटी-छोटी बातों पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में सूरत शहर के पड़ोस में रहने वाले नंदोई (श्रवण स्वामीनाथ साहनी नाम के) ने अपनी भाभी के सीने में चाकू मारकर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की है। सूरत पुलिस फिलहाल मामले को दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सूरत में पांडेसरा विनायक नगर के पड़ोस में रहने वाले श्रवण स्वामीनाथ साहनी ने अपनी भाभी के सीने में पांच बार चाकू मारकर पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल ये मामला समाज में चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि घायल महिला को तत्काल 108 की मदद से इलाज के लिए सिविल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने खून से लथपथ महिला का ऑपरेशन किया और उसे बचाने की कोशिश की। दो बेटियों की मां पर जानलेवा हमले के लिए पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
इस मामले में  खून से लथपथ महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले श्रवण स्वामीनाथ साहनी ने आम विवाद में उस पर हमला किया था। महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना विनायक नगर की थी।