सूरत : हजीरा- घोघा में फेरी सर्विस 19 अक्टूबर से शुरू होगी

सूरत : हजीरा- घोघा में फेरी सर्विस 19 अक्टूबर से शुरू होगी

सूरत में बसे भावनगर जिले के लोगों को फेरी सर्विस से बड़ी राहत मिलेगी

सूरत और भावनगर के लोगों के लिए खुश खबर है। कुछ दिनों से बंद हजीरा- घोघा फेरी फिर से शुरू होने वाली है। सूरत और भावनगर के लोगों की मांग के मद्देनजर भारत फोर्ज से शाफ्ट रिपेर करवाकर जहाज में फीट किए गए है। एक नया शाफ्ट कोरिया से मंगवाया गया है। सुबह 8 बजे हजीरा से फेरी सर्विस घोघा जाने के लिए निकलेगी और दोपहर 3 बजे घोघा से वापस लौटे ऐसा आयोजन किया गया है। पहले जैसे रोपेक्ष फेरी सर्विस में ट्रक, कार, मोटर सायकल ले जा सकेंगे।
सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमत बढऩे से मुसाफरी का खर्च और व्हीकल ट्रांसपोर्टेशन खर्च में वृद्धि हो सकती है। एक साल पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों वच्र्युअली रोपेक्ष फेरी सर्विस का प्रारंभ हुआ था। तब प्रति व्यक्ति किराया 525 रूपये, साथ में कार हो तो 1200 रूपये और पांच व्यक्तियों का परिवार हो तो 3825 रूपये खर्च होता था। इस फेरी सर्विस को वर्ष दौरान अच्छा प्रतिसाद मिला था। सूरत से भावनगर का 12 घंटे का अंतर फेरी सर्विस से 4 घंटे में कट जाता है।  एक साथ 500 पेसेंजर और 300 मोटर सायकल, 30 ट्रक और 300 कार ले जाने की कार की क्षमता है। दिवाली वेकेशन निकट आ रहा है, ऐसे में सूरत में बसे भावनगर जिले के लोगों को फेरी सर्विस से बड़ी राहत मिलेगी।
Tags: