सूरत : गणेश उत्सव के लिए राज्य सरकार की मंजुरी देने पर आभार व्यक्त किया

सूरत : गणेश उत्सव के लिए राज्य सरकार की मंजुरी देने पर आभार व्यक्त किया

गणेश उत्सव के लिए ४ फिट तक की प्रतिमा स्थापित करने की मंजुरी मिलने पर राज्य सरकार का आभार मानते सूरत शहर गणेश उत्सव समिति के सदस्य ।

जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का सूरत शहर गणेश उत्सव समति ने आभार माना
सूरत शहर गणेश उत्सव समति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गणेश उत्सव मानने के‌ लिए मंजुरी देने पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 
सूरत शहर गणेश उत्सव समिति द्वारा गुरूवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गणेश उत्सव मनाने की परमिशन देने पर आभार व्यक्त किया गया।
विश्व हिन्दु परिषद सूरत प्रांत के उपाध्यक्ष दिपकभाई आफ्रिकावाला ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक गणेश उत्सव पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। इस वर्ष कोरोना संक्रमण काबु में आने से सूरत शहर गणेश उत्सव समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गणेश उत्सव संबंधित अधिसूचना जारी करने की मांग की थी। ताकी गणेश भक्तो, गणेश मंडल आयोजको और गणेश प्रतिमा मुर्तिकारों को पहले से अधिसूचना की जानकारी मिले और वह कानुन व्यवस्था में सहयोग के साथ धार्मिक पर्व मनाए। मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने इस वर्ष 4 फिट तक की गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करने की परमिशन दी है। कोविड गाईडलाईन के अनुसार गणेशभक्तो को गणेश उत्सव मनाने की अनुमति मिलने पर गणेश उत्सव समिति सहित गणेशभक्तों में उत्साह का माहोल है। आज सूरत शहर गणेश उत्सव समिति ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। 10 ‌सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी से गणेशजी की स्थापना होगी और 19 सितंबर 2021 को गणेश विसर्जन होगा। जल्द ही सूरत शहर में गणेश उत्सव के आयोजन और विसर्जन प्रक्रिया के लिए जिला कलेक्टर , मनपा आयुक्त और पुलिस प्रशासन द्वारा नोटीफिकेशन जारी किया जायेगा। 
Tags: