सूरत : महाराष्ट्र में भारी बारिश से हथनुर बांध से तापी नदी में सवा लाख क्युसेक पानी का डिस्चार्ज

सूरत : महाराष्ट्र में भारी बारिश से हथनुर बांध से तापी नदी में सवा लाख क्युसेक पानी का डिस्चार्ज

तापी नदी में हथनुर बांध से सवा लाख क्युसेक से अधिक पानी छोडा जा रहा है जो रविवार को उकाई बांध में पहुचेगा, फिलहाल उकाई का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत दुर है।

हथनुर डेम का जलस्तर 210 मीटर , उकाई बांध का जलस्तर 315 फिट 
 तापी नदी पर उकाई बांध के उपरी क्षेत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित हथनुर बांध के 41 गेट संपुर्ण खोलकर तापी नदी में 1.37 लाख क्यूसेक पानी छोडना जारी है। हथनुर से छोडा गया पानी 36 घंटे के दौरान उकाई बांध में आयेगा। फिलहाल उकाई का जलस्तर खतरे के निशान से 35 फिट तक नीचे है। 
सूरत बाढ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बरसात हो रही है। तापी नदी के उपरी क्षेत्र में अच्छी बार‌िश के कारण हथनुर बांध खतरे के निशान पर पहुंच गया था। तापी नदी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर भुसावल के नजदीक हथनुर बांध का खतरे का स्तर 214 मीटर है। मध्यप्रदेश में भी तापी नदी के उपरी क्षेत्र में हो रही भारी बारीश के कारण हथनुर बांध में बरसात के पानी की नयी आय अधिक क्षमता में आ रही है। इस लिए हथनुर बांध के 41 गेट संपुर्ण खोलकर जितना पानी हथनुर बांध में आ रहा है उतना संपुर्ण पानी तापी नदी में छोडा जा रहा है। शुक्रवार शाम को हथनुर बांध का जल स्तर 210 मीटर दर्ज हुआ है। हथनुर बांध से तापी नदी में 1,33,843 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। यह पानी 36 घंटों के दौरान उकाई बांध में आयेगा। उकाई बांध का खतरे का स्तर 345 फिट है जिसके सामने शुक्रवार को उकाई का जलस्तर 315 फिट दर्ज हुआ है। उकाई बांध में उपरी क्षेत्र से 76 हजार क्यूसेक पानी की आय हो रही है जिसके सामने बांध से केनाल के लिए मात्र 600 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है। 
उकाई के उपरी क्षेत्र में तापी नदी के केचमेन्ट एरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी गेज स्टेशनों में बारिश दर्ज हुई है। टेस्का में 137 मीमी, चीखलधरा में 102 मीमी, देडतलाई में 43 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 
इस सिजन में पहली बार हथनुर बांध से तापी नदी में सवा लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोडा गया है। उकाई बांध में भी शुक्रवार शाम को पहली बार 75 हजार क्यूसेक पानी का आय हो रही है। उकाई में आगामी दो दिनों तक एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आय जारी रहेगी। उकाई बांध खतरे के निशान से बहुत दुर होने से अभी उकाई बांध से तापी नदी में पानी छोडने की कोई संभावना नहीं है। 
Tags: