सूरत : किसानों की रक्षा हेतु हथियारों का लायसन्स रिन्यु करने कलेक्टर से मांग

सूरत : किसानों की रक्षा हेतु हथियारों का लायसन्स रिन्यु करने कलेक्टर से मांग

रात्रि के दौरान हिंसक प्राणी, सुअर, भुंड से रक्षण के लिए किसानों को हथियार रखने की परमिशन दे : दर्शन नायक
किसानों से हथियारो का लायसन्स रद्द करने के निर्णय के खिलाफ किसान अग्रणी दर्शन नायक ने जिला कलेक्टर और ओलपाड प्रांत अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि जंगली पशुओं से रक्षा हेतु किसानों का हथियार लायसन्स रिन्यु करे और नए लायसन्स इश्यु करे।  
ओलपाड तहसील के गांवों में लोगों का मुख्य व्यवसाय किसानी और पशुपालन का है। खेतों में गन्ना, चावल, सब्जी की मुख्य फसल इस क्षेत्र के सभी गांवों मे होती है। ओलपाड तहसील में किम नदी तथा समुद्र तट के गांवों में जंगली जानवरों की संख्या अधिक है। गांवों में रात्रि के दौरान खेतों में पानी भरने के लिए बिजली सप्लाय मिलने से सिंचाई के लिए किसानों को जाना होता है। किसानों को जंगली जानवरों से स्वंय की रक्षा करने के लिए न्याय के हित में हथियार रखने का लायसन्स प्रदान किया जाए। खेतों में जंगली जानवर, सुएर, भुंड महंगी फसल को काफी नुकसान करते हैं। इस लिए ओलपाड प्रांत अधिकारी द्वारा फसल रक्षण हेतु हथियार परवाना जारी किया जाए। इसी प्रकार के सूरत जिले के अन्य गांवों के किसानों के लिए भी लायन्स जारी किया जाए। वर्तमान में सरकार किसानों के हथियार लायसन्स रद्द कर रही है जो अयोग्य है। किसानों की रक्षा के लिए ओलपाड प्रांत अधिकारी और जिला कलेक्टर इस संदर्भ में योग्य निर्णय लेकर किसानों के हथियारों का लायसन्स रद्द करने का निर्णय वापस ले ऐसी मांग की गयी। 
Tags: