सूरत : सूरत युवा भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया

सूरत : सूरत युवा भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया

जो व्यक्ति पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राईक पर सवाल उठा सकता है वह फिल्म पर बयान दे यह स्वाभाविक है मगर कश्मीरी पंडितो का अपमान नही सहा जायेगाः भाजपा कार्यकर्ता

कश्मीर फाईल्स फिल्म को लेकर विवादास्पद बयान देने पर सीमाडा नाका पर आम आदमी कार्यालय के सामने ही भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया
सूरत में  शुक्रवार शाम को सीमाडा नाका चार रास्ता, सरथाना जकातनाका के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाला का पुतला दहन किया गया। दिल्ली विधानसभा में  अरविंद केजरवाल ने कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर कश्मीरी पंडितों का अपमान करने वाला बयान दिया था जिसके विरोध में युवा भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने कश्मीर फाईल्स फ्लिम को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे गुजरात में विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को राज्य के विभिन्न शहरों में अरविंद केजरीवाल का पुतला  जलाया गया और विरोध में नारे लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सूरत महानगर के अध्यक्ष भाविन टोपीवाला मोर्चा के महासचिव  पार्थ माधानी, विवेक पटेल के साथ सूरत शहर के उपाध्यक्ष  आर.के. लाठिया और लक्ष्मणभाई कोराट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की मूर्ति जलाई और विरोध में नारेबाजी की।
सीमादा नाका स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के ठीक बाहर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिमा को आग के हवाले कर दिया साथ ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुताो को जलाने के बाद रामधुन गाई गयी ताकि अरविंद केजरीवाल होश में आ सकें। 
भाजपा युवा कार्यकर्ता परेश काछडीया ने कहा कि जो व्यक्ति पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए वह ऐसी फिल्म पर बयान देना स्वाभाविक है। लेकिन जिस तरह से कश्मीरी पंडितों का अपमान किया गया है उसे कभी माफ नही किया जायेगा। इसीलिए आज अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया गया।