सूरत : महंगाई रूपी रावण का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में

सूरत : महंगाई रूपी रावण का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में

सूरत शहर कांग्रेस द्वारा स्वामी विवेकानंद सर्कल पर महंगाई रुपी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यकर्ता पुतला दहन करे उससे पहले ही वहां पर पुलिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतले को छिनकर ले गए।

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी रुपी रावण का प्रतिकात्मक पूतला जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया
सूरत शहर कांग्रेस द्वारा स्वामी विवेकानंद सर्कल पर महंगाई रुपी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पुतला दहन करे उससे पहले ही वहां पर पुलिस पहुंचकर कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतले को छिनकर ले गए। सूत्रोच्चार और चक्काजाम कर रहे 15 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने महंगाई को लेकर पुतलादहन का कार्यक्रम आयोजित किया था।
सूरत शहर कांग्रेस इंचार्ज अध्यक्ष नैषध देसाई ने कहा कि मोदी सरकार में आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। इसने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं। स्वाभाविक रूप से यह परिवहन से लेकर अन्य वस्तुओं तक हर चीज पर महंगाई का बोझ डाल रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से मध्यम और गरीब वर्ग की कमर टूट गई है। फिर भी सरकार महंगाई को काबू में नहीं कर पाई है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से महंगाई के पूतले को रावण का रुप देकर उसे जलाकर सरकार की आर्थिक विफलता का विरोध किया। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने महंगाई का पुतला बनाया
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सूर्यवंशी ने कहा कि दशहरे के दिन असत्य पर सत्य की जीत होती है। रावण को राक्षस के प्रतीक के रूप में रखते हुए, विजयदशमी के दिन उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। आज महंगाई को राक्षस के प्रतीकात्मक रूप से देखें तो महंगाई ने लोगों के लिए जीना मुश्किल बना दिया है । इस लिए कांग्रेस ने महंगाई की मूर्तियों को प्रतिकात्मक रूप देकर उसे रावण समझकर उसके दाह संस्कार का कार्यक्रम दिया था। हम मंहगाई रुपी राक्षस का पुतला दहन करनेवाले थे, किसी मुख्यमंत्री या प्रधान मंत्री की मूर्ति नहीं जला रहे थे। फिर भी पुलिस ने हमे हिरासत में ले लिया  है जो एक दुखद बात है।
Tags: