सूरत : कांग्रेस का आरोप, सूरत निगम की तिजोरी खाली हो रही है, वहीं पीएम मोदी के आगमन पर करोड़ों का खर्च

सूरत : कांग्रेस का आरोप, सूरत निगम की तिजोरी खाली हो रही है, वहीं पीएम मोदी के आगमन पर करोड़ों का खर्च

लिंबायत में कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के रोड शो में काले झंडे दिखाकर विरोध किया जायेगा

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सूरत के नीलगिरि मैदान में आ रहे हैं तो एक विशाल गुंबद ( डोम) तैयार किया गया है। जैसे ही यह पता चला कि प्रधानमंत्री के आगमन पर प्रशासन द्वारा लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, कांग्रेस ने पीएम के आगमन की तैयारियों को रोक दिया।

नगर निगम द्वारा प्रजा के टेक्स से  किया गया 12 करोड़ का खर्च : कांग्रेस


एक तरफ सूरत नगर निगम लगातार इस पर मंथन कर रहा है कि अपना राजस्व कैसे जुटाया जाए। नगर निगम के टेन्डर के दौरान ठेकेदार से बातचीत करके कहीं से एक या दो करोड़ के दाम कम होती है तो मासिक आम सभा में शासक पक्ष द्वारा जोर शोर से बात होती है। लेकिन प्रकल्पों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के लिए  पीएम आ रहे है इसके लिए 12 करोड़ की बड़ी राशि खर्च की जा रही है।
सूरत कांग्रेस के नेता हरीश सूर्यवंशी ने कहा कि नगर पालिका के खजाने में पैसे नहीं होने के कारण कई परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। ऐसे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत आते हैं तो 12 करोड़ रुपये का खर्च निगम पर बोझ के समान होता है। राजनीतिक दल को बढ़ावा देने के बहाने सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। 

प्रजा की महेनत से भरे टेक्स के रुपयों की बर्बादी : हरीश सुर्यवंशी


कोरोनाकाल और लॉकडाऊन के समय के दौरान शहरवासियों को नगर निगम से कांग्रेस ने वेरामाफी ( संपत्ती कर में राहत) की बात कही थी तभी भाजपा शासकों ने शहरवासियों को वेरामाफी नही दी। लॉकडाऊन के दौरान लोगों को फुड पेकेट, कढ़ी खिचडी खिलाने में करोड़ो रुपये का कथित कौभांड किया गया। सूरत शहर को जकात बंद होने पर जो 1500 करोड की ग्रांट राज्य सरकार से मिलनी थी वह अभी तक नही मिली। सूरत महानगरपालिका में भाजपा पदाधिकारी महौपौर, स्थायी अध्यक्ष अपना इस्तीफा दे नही तो कांग्रेस काली पट्टी पहनकर प्रधानमंत्री के रोड शॉ के दौरान विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा शासक प्रजा के महेनत के टेक्स के रुपये से कोरोडों रूपये कार्यक्रम में बर्बाद कर रही है जिसके लिए कांग्रेस के सदस्य काले कपड़े पहनकर लिंबायत निलगीरी क्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे। 
Tags: