सूरत : 181 अभय महिला हेल्पलाइन की सराहनीय पहल, महिला को आत्महत्या करने से बचाया

सूरत :   181 अभय महिला हेल्पलाइन की सराहनीय पहल, महिला को आत्महत्या करने से बचाया

माले गांव की विवाहिता को बिना बताये पति ने दूसरी शादी कर ली थी

गत रोज एक विवाहिता महिला ने 181 अभय महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया और कहा कि वह जीवन से तंग आ चुकी है। अब आत्महत्या करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जिससे अभयम टीम उमरा तुरंत उसके पास पहुंची और उसे सही मार्गदर्शन दिया और उसके आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी फातिमा की शादी  सूरत में हुई थी। उनका एक विकलांग बच्चा है।  फातिमा को बिना बताए उसका पति दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर मारपीट कर फातिमा को घर से निकाल दिया। जिससे फातिमा अपने दिव्यांग बच्चे को लेकर मायके चली गई और  वहां भरण पोषण का केस किया था।  दो साल बाद  फातिमा सूरत आई तो उसके पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट कर उसे जबरन बेदखल कर दिया। इस घटना के बाद फातिमा को आत्महत्या करने के शिवाय कुछ नहीं समझ में आ रहा था। आत्महत्या करने से पहले फातिमा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। तब 181 महिला हेल्पलाइन को परामर्श के लिए सूचित किया। अभयम टीम ने  आश्वस्त किया और उसके पति को बुलाया तथा उसे अपने पास रखने के लिए कहा। लेकिन उसने उससे कहा कि मुझे उसे तलाक देना होगा। फातिमा भी तलाक लेने के लिए अगला जीवन जीने के लिए तैयार है। जिससे उन्होंने दोनों को साथ रख कर  फैसला किया। बालक छोटा है  तब तक अपनी मां के साथ रहेगी। इसके अलावा, अदालती कार्यवाही जारी है और समय आने तक प्रतीक्षा करेगी। फातिमा तथा उसके बच्चे के भरण-पोषण की जो सामाजिक कोर्ट तय करेगी वह राशि देने के लिए तैयार हुआ। फातिमा को शेष जिंदगी जीने की हिम्मत दी। 
Tags: