सूरत : भाजपा अग्रणी के भतीजे को सार्वजनिक रूप से जन्मदिन मनाना भारी पड़ा, पुलिस पकड़ गई

सूरत : भाजपा अग्रणी के भतीजे को सार्वजनिक रूप से जन्मदिन मनाना भारी पड़ा, पुलिस पकड़ गई

पार्टी में कोरोना मार्गदर्शिका का उल्लंघन हुआ, बच्चों को भी शामिल किया था

कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने आशिंक लॉकडाउन के उपरांत कई प्रकार के नियंत्रण लाद रखे हैं। सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक है। इसी क्रम में सूरत के पांडेसरा-भेस्तान रोड़ पर स्थित सांई पैलेस के निवासियों को खुले में बर्थडे पार्टी मनाना भारी पड़ गया। 
दरअसल खुले में जन्मदिवस की केट काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसा करना ऐपेडेमिक डिसीज एक्ट के तहत फिलहाल प्रतिंधित है। इस वायरल वीडियो की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि यह उक्त सांई पैलेस के निवासियों का आयोजन था। ऐेस में पांडेसरा पुलिस हरकत में आई और बर्थ डेबॉय सहित पार्टी में शामिल उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
पता चला है कि 33 वर्षीय प्रोपर्टी ब्रोकर जितेशसिंह राजपुत का जन्म दिवस था और उसके साथ उसके दोस्त और आसपास के बच्चे भी शामिल हुए थे। जितेश सिंह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है। वह स्थानीय भाजपा शहर संगठन मंत्री प्रदीप सिंह राजपुर का भतीजा है। पार्टी में शामिल होने वालों ने मास्क नहीं पहना था, सोशल डिस्टेंसिंग का भी अभाव था। 
Tags: