सूरत : बहन की शादी की शहनाई की गूंज के बीच ही डीजे की ताल पर झूमते भाई की हो गई मौत!

सूरत : बहन की शादी की शहनाई की गूंज के बीच ही डीजे की ताल पर झूमते भाई की हो गई मौत!

मौत कब कहां किस बहाने आ जाए इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता। कई बार देखा गया है कि शुभ अवसरों पर अचानक ऐसी कोई घटना हो जाती है कि समग्र माहौल गमगीन हो जाता है। ऐसा ही एक वाकया सूरत जिले के ओलपाड तालुका के एक गांव में घटा है। यहां शादी का एक प्रसंग चल रहा था तभी दुल्हन के चचेरे भाई का निधन हो गया। चचेरा भाई अपनी बहन की शादी में नाच रहा था तभी उसकी तबियत बिगड़ गई। पल भर की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। आपको बता दें कि सूरत जिले में 2 सप्ताह पहले भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था जिसमें दूल्हे का निधन हो गया था।
हालिया मामला ओलपाड तालुका के कनाज गांव का है। यहां लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान मेहमान डीजे की ताल पर झूम रहे थे। कन्या का 19 वर्षीय चचेरा भाई सुनील डीजे की ताल पर झूम रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार सुनील अपने माता पिता के निधन के बाद अपने बड़े भाई के साथ रहा करता था और खेत में मजदूरी का काम करके अपना जीवन यापन करता था। वह मजदूरी करके अपने भाई की आर्थिक मदद भी करता था। शादी के प्रसंग के दौरान ही हुई इस दुखदाई घटना के बाद पूरा परिवार शोक मग्न है।
सुनील के मित्रों ने मीडिया को बताया कि वह डीजे की ताल पर नाच रहे थे तभी नाचते-नाचते सुनील अचानक पास के एक बेंच पर जाकर बैठ गया। उसकी तबीयत खराब नजर आने पर उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। सुनील को सीने में दर्द की शिकायत होने पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया था। एंबुलेंस के आने में थोड़ी देरी हुई फिर भी जब तक वह अस्पताल पहुंचे उसके प्राण निकल चुके थे।
Tags: