सूरत : समुद्र तट पर रहने वाले दुर्लभ पक्षी को चक्रवात जंगल तक उड़ा लाया!

सूरत : समुद्र तट पर रहने वाले दुर्लभ पक्षी को चक्रवात जंगल तक उड़ा लाया!

सोनगढ़ से मिला रेड बेइल्ड, चक्रवात प्रभावित पशु-पक्षियों को जीवदाय प्रेमियों ने पहुंचाई मदद

सोनगढ के एक बगीचे में मंगलवार की शाम को रेड बोइल्ड ट्रोपिक नाम का  एक पक्षी मिला था। यह समुद्री पंछी तूफान से  बगीचे तक चला आया होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सोनगढ़ के बगीचे में एकदम डरा हुआ और थकी अवस्था में जोर जोर से आवाज लगा रहा था। तब नईम भाई नाम के शख्स ने इसे देखा। उन्होंने सोनगढ़ पालिका  के बकुल मेहता और राहुल सोनी का संपर्क करके पंछी को रेस्क्यू करा टीम के माध्यम से वन विभाग को सौंप दिया। 
वन विभाग ने पड़ताल की तो है रेड बोइल्ड टॉपिक नाम का पंछी होने का खुलासा हुआ। विदेशी पक्षी समुद्र के पास रहता है और मछलियां इसका भोजन है। भारत के समुद्री किनारे दुर्लभ है। गुजरात में यह पंछी सिर्फ 4 बार ही देखा गया है। इसकी चांच लाल है और सफेद पंख है। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया हैं वन विभाग को आशंका है  की कल तेजी से चल रहे तूफान के कारण या पक्षी यहां आ गया होगा।
सोमवार और मंगलवार को तूफ़ान के कारण पशु पक्षियों के फँस जाने के लगभग 324 फ़ोन जीवदया प्रेमी संस्थाओ से मिले। सोमवार को प्रयास को 89 और मंगलवार को  105 जबकि नेचर क्लब को सोमवार को 50 और मंगलवार को 80 फ़ोन आए थे। जिनमें कि कुत्ता, बिल्ली गिद्ध, गाय, भैंस आदि जानवरों का समावेश होता है। इनके अलावा बरसात के कारण कई  स्थानों पर सांप निकले थे। लगभग 30 प्रतिशत कॉल सांप निकलने के थे। सांप  में रसेल,कोबरा और वायपर पर सहित अन्य कई प्रकार की प्रजातियों के सांप मिले। इसके अलावा डुम्मस क्षेत्र में ही लगभग 300 पशु पक्षी के बारे में फ़ोन आए। जीवदया प्रेमियों ने पुलिस के साथ मिलकर सभी को रेस्क्यू किया।
Tags: