अंधविश्वास: सांप को ईश्वर मान गले में लपेटना महिला को पड़ा भारी, सर्पदंश से हुई मौत

अंधविश्वास: सांप को ईश्वर मान गले में लपेटना महिला को पड़ा भारी, सर्पदंश से हुई मौत

परिजनों ने अस्पताल के बदले झाड़फूंक कराया, अंधविश्वास के चक्कर में गई एक जान

हिंदू धर्म में जानवरों को भी भगवान का अंश या दूत या सहायक माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में बहुत से जानवर जो शांत और घातक नहीं है उनकी पूजा अर्चना करने में कोई नुकसान नहीं लेकिन कुछ जानवर ऐसे है जिनसे बचकर रहना जरूरी है। ऐसे ही एक मामले में एक महिला को घर में निकले सांप को ईश्वर मान उसकी पूजा करना बहुत भारी पड़ा।
आपको बता दें कि चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में सोमवार देर शाम में घर निकले सांप की पूजा-अर्चना करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। जानकारी की माने तो प्रखंड के कर्मा पंचायत स्थित रक्शी गांव में लालदेव भुईयां की पत्नी रुनिया देवी घर से किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच उसके घर एक जहरीला सांप निकला। इस सांप को रुनिया देवी ने भगवान शिव का दूत समझकर पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और पूजा-पाठ करने बैठ गई। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला सांप को गले में लटकाएं बैठी रही और इस दौरान चल रहे भजन-कीर्तन और ढोल की आवाजों के बीच सर्प ने महिला को शरीर पर कई जगह डस लिया। हालांकि इस समय भजन में लीन महिला समेत सभी लोगों में से किसी का भी ध्यान इस बात पर नहीं गया। धीरे-धीरे जब शरीर में विष का असर बढ़ने लगा तो रुनिया देवी अचेत होकर गिर पड़ी। इतना देखते ही यह देखकर वहां हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि महिला के गिरते ही उसके परिजन आनन-फानन में झाड़फूंक कराने लगे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। साथ ही देखते ही देखते महिला की मौत हो गई। लोगों का मानना है कि समय रहते अस्पताल ले जाने पर उसे बचाया जा सकता था।
Tags: Snake Death