मोबाइल में ऐसी गुम हुई स्वास्थ्यकर्मी कि एक महिला को दो बार कोरोना वैक्सीन ठोक दी!

टोके जाने पर किया अभद्र भाषा का प्रयोग, दर्ज हुई शिकायत

देश में कोरोना वायरस के केस फिर से एक बार तेजी से बढ़ रहे है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार द्वारा तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कई जगह चल रहे वैक्सीनेशन के इस कार्य में सरकार द्वारा कई सावधानीयां बर्ती जा रही है। पर ऐसे में स्वास्थ्यकर्मी द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में हुई गंभीर लापरवाही सामने आई है। 
दरअसल उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक महिला मडोली प्राथमिक केंद्र टीका लगाने पहुंचे थे। इस समय वहाँ फर्ज अदा करने वाली ANM फोन पर बात कर रही थी। फोन पर बात करते करते ही ANM ने महिला को दो बार टीका लगा दिया था। इस बात पर महिला ने ANM को टोका तो सुने अपनी भूल मान ली। जिसके बाद महिला के परिवार वालों ने वहाँ बवाल मचा दिया था। महिला के परिवार द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने ANM पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर ब्लॉक में मंडोली प्राथमिक आरोग्य केंद्र में वैक्सीन लगाने का कार्य हो रहा था। जहां विपिन नामक युवक की पत्नी कमलेश देवी टीका लगाने आई थी। ANM अर्चना ने उन्हें उनकी बारी आने पर टीका लगा दिया। हालांकि जब वह टीका लगा रही थी, तब वह मोबाइल फोन पर व्यस्त थी। इसके बाद फोन पर बात करते हुये ही वह कुछ दूर जाकर पेपरवर्क करने लगी। इसके बाद वह वहाँ से उठकर फिर से आई और फिर से उन्हें वैक्सीन लगा दी। 
जब दूसरी बार कमलेश देवी को टीका लगाया गया तो उन्होंने ANM अर्चना को टोका। जिसके चलते अर्चना ने पहले तो माफी मांगी पर फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। जिस पर कमलेश देवी के परिवार ने वहाँ धमाल मचा दी। ज़ोर ज़ोर से हो रही आवाज को सुनकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार वहाँ पहुंचे। जहां उन्होंने सबको शांत किया। इसके बाद कमलेशदेवी ने इस बारे में शिकायत दर्ज की।