अजब-गजब : इस शख्स के निजी अंग में फंसी ऐसी चीज, देखकर डॉक्टर्स भी रह गये दंग

अजब-गजब : इस शख्स के निजी अंग में फंसी ऐसी चीज, देखकर डॉक्टर्स भी रह गये दंग

शख्स के प्राइवेट पार्ट में एक खतरनाक बम फंस गया

हम उत्सुकता में कभी कभी कुछ ऐसा कर जाते है जिसके लिए हमें लेने के देने पड़ जाते है। कभी कभार अनजाने में हुई एक छोटी सी भूल का परिणाम इतना भारी हो जाता है कि फिर हमारे पास पछताने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता। इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। अनजाने में इस शख्स के प्राइवेट पार्ट में एक खतरनाक बम फंस गया। अस्पताल पहुंचे इस शख्स को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। हालांकि बम को उसके प्राइवेट पार्ट से निकाल लिया गया और ये बम वर्ल्ड वॉर 2का बताया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार ये घटना 2 दिसंबर की है। मिलिट्री का सदस्य ये आदमी जब घर की सफाई कर रहा था उस दौरान शख्स के घर में रखे गए इस बम पर शख्स गिर गया। बम खड़ा करके रखा हुआ था। जिसकी वजह से ये सीधे शख्स के प्राइवेट पार्ट  के अंदर घुस गया। दर्द से चीखते शख्स को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उसकी कंडीशन देख बम डिफ्यूज करने वाली टीम को बुलाया गया। सूत्रों की माने तो ये बम रॉयल आर्टिलरी द्वारा सेकंड वर्ल्ड वार में इस्तेमाल किया गया था। इसका इस्तेमाल नॉर्थ अफ्रीका में ब्रिटिश टैंक्स ने भी इस्तेमाल किया था। आयतन में ये करीब 57 mm गोलाकार और 170 mm लंबे होते थे। द सन को मिली जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान शख्स को ये सेल इसे किनारे में खड़ा करके रख दिया था। लेकिन तभी उसका पैर फिसल गया और ये सीधे इसके ऊपर ही गिर गया।
इसके बाद जब शख्स अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर्स ने फंसी चीज निकालने के साथ साथ तुरंत बम निरोधी दस्ते को बुलाया। बाद में लोकल पुलिस भी अस्पताल पहुंची। बम निरोधी दस्ता ने निकाले गए विस्फोटक को तुरंत डिफ्यूज किया गया। इस मामले के सामने आने के साथ ही ये वायरल होने लगा है। वहीं शख्स को इस घटना के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है हालांकि उसको ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा।