अजीबोगरीब : इस गाँव में आते है एलियंस, कभी उठा ले जाते है गाय तो कभी इंसानों का करते है अपहरण

अजीबोगरीब : इस गाँव में आते है एलियंस, कभी उठा ले जाते है गाय तो कभी इंसानों का करते है अपहरण

अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के पास स्थित मैक्सिकन जनजाति वाले इस गाँव के लोगों ने सुनाई एलियंस से जुड़ी सबसे चौकाने वाली कहानी

दुनिया में बहुत से ऐसे सवाल है जिसका जवाब शायद ही किसी के पास हो. जैसे दुनिया में ‘पहले अंडा आया या मुर्गी’, वैसा ही एक और सवाल है कि क्या एलियन सच में होते है? इस सवाल को लेकर बहुत से लोगों की अलग अलग राय है. कुछ लोग इस बात से सहमती दिखाते है तो कुछ लोग इसे कोरी कल्पना कहते है.बहुत से लोग धरती पर एलियंस  और UFO को देखने का दावा करते हैं, लेकिन अब तक किसी के पास इसके सबूत नहीं हैं। इस बीच एलियंस से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बार किसी एक या दो लोगों ने नहीं बल्कि पुरे के पुरे गाँव ने एलियंस के अस्तित्व पर स्वीकृति दी है. ये गाँव मेक्सिको में है और इस गांव के लोगों ने एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 
आपको बता दें कि मैक्सिकन जनजाति वाला यह गांव अमेरिका के एक रहस्यमयी सैन्य अड्डे के पास स्थित है। इस गाँव के लोगों ने न सिर्फ एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार है बल्कि उनका कहना है कि एलियंस इस सैन्य अड्डे पर आते-जाते रहते हैं। अमेरिका के गुप्त आर्मी बेस के पास स्थित गांव में करीब 60 साल से रह रही यह जनजाति के लोग एलियन के हरकतों से परेशान हो चुके हैं। दरअसल इन लोगों का कहना है कि एलियंस जब आते है तो उनकी गायों को उठा ले जाते हैं और उनके अंगों को काट देते हैं। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि एलियंस ने कुछ लोगों का भी अपहरण किया था और उन लोगों को एक अंडरग्राउंड स्थान पर लेकर गए थे। न्यू मैक्सिको के जिकारिला अपाचे नेशन के लोगों के अधिकतर जानवर कथित तौर पर घायल हैं।वो लोग एलियंस के हरकतों से परेशान हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि उनको अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्चुलेटा मेसा पर्वत से रोशनी निकलते हुए देखने का भी दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अंडे के आकार के रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट को देखा है। इस मामले में पुलिस डिटेक्टिव का कहना है कि मैक्सिको के डल्से शहर में हर किसी को इस बारे में जानकारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1970 के दशक के मध्य से एलियन को लेकर अफवाहें शुरू हो गई थीं। उस समय अमेरिकी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को इसको लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा था।
इस मामले में एक महिला ने हैरान कर देने वाली जानकारी देते हुए बताया था कि उसने एक एलियनशिप या यूएफओ से निकल रही प्रकाश की किरणों से गाय को उठाते देखा था। उसने बताया कि उस समय वह अपने बच्चे के साथ घर जा रही थी। महिला इस घटना को देखने के बाद हैरान रह गई थी और अपनी कार में कई घंटों तक बैठी रही है। साथ ही महिला ने खुद की एलियंस द्वारा अपहरण की घटना के बारे में भी बताया है। महिला ने बताया कि अपहरण के बाद स्पेसक्राफ्ट मेंउसके बेटे और उसकी कपड़े उतारकर जांच की गई। उसने दावा कि वहां पर उसने एक एक कंटेनर देखा था जिसमें कटे इंसानों को रखा गया था।