खेल : लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए भारत के श्रीजेश और सविता पूनिया

खेल : लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए भारत के श्रीजेश और सविता पूनिया

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ऑनलाइन वोटिंग में श्रीजेश और सविता को सबसे ज्यादा वोट मिले

भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश और महिला गोलकीपर सविता पुनिया ने लगातार दूसरे वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का 'विश्व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर' का पुरस्कार जीता। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ऑनलाइन वोटिंग में श्रीजेश और सविता को सबसे ज्यादा वोट मिले। जब भारत की मुमताज खान राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर बनीं।

श्रीजेश ने पूरा किया 16 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर


आपको बता दें कि श्रीजेश के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 16वां साल है और उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए हॉकी प्रो लीग में भारत को तीसरा स्थान दिलाया। उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सभी छह मैचों में भाग लिया और भारत के लिए रजत पदक जीता।

लगातार दो बार ट्रोफी जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी


श्रीजेश एफआइएच साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्राफी लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने 2015 और 2016 तथा विन्सेंट वनाश (बेल्जियम) ने 2017 से 2019 तक लगातार तीन बार इसे जीता है। ऑनलाइन वोटिंग में श्रीजेश को 39.9 अंक मिले। बेल्जियम के लोइक वैन डोरेन को 26.30 और नीदरलैंड के प्राइमिन ब्लाक को 23.2 अंक मिले। ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम में दिए जाने वाले करीब 40 फीसदी वोट विशेषज्ञों के वोटों पर आधारित होते हैं। इसके अलावा टीम के 20 फीसदी वोट, 20 फीसदी फ्रेंच और 20 फीसदी मीडिया के वोटों को हिसाब में लिया जाता है।

सविता लगातार दो बार ये पुरस्कार जीतने वाली मात्र तीसरी खिलाड़ी


जबकि सविता पूनिया लगातार दो बार साल की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (महिला) का पुरस्कार जीतने वाली केवल तीसरी खिलाड़ी हैं। महिलाओं में सविता को 37.6 वोटिंग प्वाइंट मिले। जबकि अर्जेंटीना की दिग्गज बेलेन सुची 26.4 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की जोसलीन बार्टोम 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सविता ने टीम के एफआइएच प्रो लीग 2021-22 के अपने पहले अभियान में तीसरे स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय कप्तान ने इस दौरान 14 मैचों में आश्चर्यजनक रूप से 57 बचाव किए।