अटकलें : क्या किसी सुंदरी ने मेहुल चौकसी को अपने जाल में फंसा कर गिरफ्तार करवाया?

अटकलें : क्या किसी सुंदरी ने मेहुल चौकसी को अपने जाल में फंसा कर गिरफ्तार करवाया?

हनीट्रेप का शिकार बने होने की आशंका के बीच 2 जून को होगी डोमिनिका के कोर्ट में पेशी

पीएनबी घोटालो में मुख्य आरोपी मेहुल चौकसी के एंटिगुआ से गायब हो जाने की घटना में एक और मोड सामने आया है। कुछ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौकसी के एंटिगुआ से डोमिनिका पहुंचाने में एक महिला की काफी अहम भूमिका रही थी। जिसके आधार पर यह कहाँ जा रहा है की मेहुल को हनीट्रेप का शिकार बना कर डोमिनिका लाया गया था। बता दे की इसके पहले एंटिगुआ के प्रधानमंत्री भी इस बात का दावा कर चुके थे की मेहुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका गए थे। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay.com)

सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, कथित महिला मित्र ने मेहुल को उससे मिलने के लिए एक अपार्टमेंट में बुलाया था। जिस वक्त मेहुल चौकसी अपार्टमेंट में महिला से मिलने गया, वहाँ पहले से कई लोग मौजूद थे। उन लोगों ने मेहुल के साथ मारपीट की और उन्हें अगवा कर डोमिनिका ले आए। फिलहाल मेहुल चौकसी डोमिनिका में बंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जून को डोमिनिका के अदालत में सुनवाई के बाद यह स्पष्ट हो पाएंगा की भारत की एजेंसिया मेहुल को भारत वापिस ला पाती है या नहीं। 
जनवरी 2018 में भारत से भागने के पहले ही साल 2017 में मेहुल ने एंटिगुआ की नागरिकता हासिल कर ली थी। बता दे की चौकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पीएनबी से साढ़े 13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। डोमिनिका में गिरफ्तार होने के बाद मेहुल  चौकसी की कुछ तस्वीरे भी सामने आई थी, जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते है। 
Tags: