सोशल मीडिया : पहली बार रसोई में घुसी इस महिला के साथ जो हुआ वो किसी के साथ न हो!

सोशल मीडिया : पहली बार रसोई में घुसी इस महिला के साथ जो हुआ वो किसी के साथ न हो!

पहली बार खाना बनाने के अनुभव को अपने फैंस के साथ साझा करने के चक्कर में आग का शिकार होते होते बची ये महिला

खाना बनाने आना तो जीवन के आवश्यक जरुरी कौशल में से के है। आज के समय हर किसी को कम से कम थोडा बहुत तो खाना बनाने आना ही चाहिए। वैसे खाना बनाना होता भी बहुत आसान है लेकिन उनके लिए जो खाना बनाना पसंद करते हैं। हालाँकि, खाना बनाना सीखना भी एक कला है। दिन में तीन बार खाना बनाना और परोसना कोई आसान काम नहीं है। खाना बनाने वाले लोग जानते हैं कि उन्हें कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जायेंगे।
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो यह बता रहा है कि किचन में खाना बनाते हमें हर समय अपनी आंखों को खुला रखना चाहिए और हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। अगर आप पहली बार किचन में खाना बनाने जा रहे हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है वरना कुछ गड़बड़ हो सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ पहली बार किचन में खाना बनाने गई एक महिला  के साथ। उनके साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, महिला खाना बनाने के लिए किचन में गई थी, तभी भीषण आग लग गई। महिला एक सोशल मीडिया स्टार थी। इसलिए पहली बार वह एक वीडियो बनाना चाहती थी और अपने खाना पकाने के अनुभव को लोगों के साथ साझा करना चाहती थी।
वीडियो में दिख रही महिला कैमरे पर खाना बना रही थी। केली कैरन अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वह ज्यादातर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हैं। वह एक वीडियो भी साझा करना चाहती थी जब वह पहली बार खाना बनाने गई थी।
आप महिला को किचन में खड़े देख सकते हैं। इस दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आने लगा। वीडियो में देखा जा रहा है कि वह पैन में कुछ पकाने के लिए रखी हुई हैं जो ज्यादा गर्म होने के कारण जलने लगता है। वह महिला उसे उठाकर पानी के नीचे रखना चाहती हैं। तभी आग की लपटें उठने लगती है और वह महिला जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगती है।