सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शूटर संतोष जाधव गिरफ्तारी, 20 जून तक रिमांड पर

सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शूटर संतोष जाधव गिरफ्तारी, 20 जून तक रिमांड पर

पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्दू मूसेवाला की विगत दिनों हत्या हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तारी का दौर जारी है। इसी क्रम में संतोष जाधव नामक युवक को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संतोष जाधव को पुणे, पंजाब और मुंबई पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया गया। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने संतोष को रविवार देर शाम अदालत में प्रस्तुत किया और उसे 20 जून तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। संतोष के साथ-साथ पुलिस ने उसके एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी को भी पकड़ा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि संतोष जाधव की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार संतोष यादव बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया गया है और वर्ष 2021 में पुणे जिले के मंचर पुलिस थाने में एक हत्या के सिलसिले में उसकी गिरफ्तारी की गई थी। पिछले 1 वर्ष से वह फरार चल रहा था। 2021 के पुणे हत्याकांड के बाद संतोष यादव को आसरा देने वाले सौरभ महाकाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले मूसेवाला की  हत्या से पहले उसकी रेकी करने वाले युवक संदीप उर्फ केकड़ा की भी गिरफ्तारी की जा चुकी है।
Tags: